{"_id":"6598588f8f579369210ba3ab","slug":"police-personnel-deployed-at-intersections-keeping-a-close-watch-on-every-activity-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-18133-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चौक चौराहों पर पुलिस जवान तैनात, हर गतिविधि पर कड़ी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चौक चौराहों पर पुलिस जवान तैनात, हर गतिविधि पर कड़ी नजर
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस लाइन दोसड़का के पास तैनात पुलिस।संवाद
हमीरपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 6 जनवरी के दौरे को लेकर हमीरपुर में जगह-जगह चौक चौराहों पर पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस कर्मचारी हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। डीआईजी मध्य जोन अभिषेक दुल्लर के हाथ सारी सुरक्षा व्यवस्था की कमान है। शुक्रवार को पुलिस जवानों ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पर ट्रायल किए गए। इस दौरान ट्रैफिक को बंद किया गया ताकि उस समय किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। मुख्यालय में शुक्रवार को दिनभर वीआईपी मूवमेंट होती रही। 11 सेक्टरों में हमीरपुर शहर को बांट दिया गया है। चौक चौराहों पर तीन से चार पुलिस कर्मचारी तैनात हैं। दिन भर तैयारियों को लेकर सरकारी वाहनों के सायरन बजते रहे। 1072 पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था को संभाले हुए हैं। 36 अधिकारी हर जगह पहुंच कर व्यवस्थाओं की जांच कर रहे हैं।
आइसोलेशन वार्ड में वीआईपी रूम तैयार
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के आइसोलेशन वार्ड में वीआईपी रूम बनाया गया है। वहां पर भी पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। वहीं पुलिस लाइन हमीरपुर में भी 10,000 से अधिक लोगों के एकत्र होने का प्रबंध किया गया है। इसके लिए वहां पर पंडाल सजा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की काफिले और आयोजन स्थल पर लाइफ स्पोर्ट सिस्टम से लैस एंबुलेंस तैनात रहेंगी।
कोट
डीसी हमीरपुर हेमराज बैरवा ने कहा कि दौरे को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सुरक्षा की दृष्टि से भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। एनआईटी हमीरपुर में उप राष्ट्रपति हेलिकाप्टर से पहुंचेगे। जिले में अन्य स्थानों पर वैकल्पिक हेलीपैड में लैंडिंग की अतिरिक्त व्यवस्था भी की गई है।