फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Police jawan of Diyotsiddha police post dies of cardiac arrest

दियोटसिद्ध पुलिस चौकी के पुलिस जवान की हृदयगति रुकने से मौत

Wed, 25 Aug 2021 07:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
Police jawan of Diyotsiddha police post dies of cardiac arrest
पुलिस चौकी दियोटसिद्ध से हेड कांस्टेबल की देह को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते साथी। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी दियोटसिद्ध में तैनात मानक मुख्य आरक्षी अनूप कुमार (51) की मंगलवार रात ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से मौत हो गई। मुख्य आरक्षी अनूप कुमार दियोटसिद्ध पुलिस चौकी में तैनात था और रात को उसकी फोन पर ड्यूटी थी। मंगलवार देर रात उसको सीने में दर्द उठा। जिसके चलते उसके साथी उसको सामुदायिक अस्पताल बिझड़ी ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुख्य आरक्षी अपने पीछे चार बेटियां और एक छोटा बेटा, पत्नी, वृद्ध माता को छोड़ गया है।
विज्ञापन

बड़सर पुलिस के एसएचओ मस्तराम की अगुवाई में बुधवार को उसके देह को हमीरपुर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस विभाग ने राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक घर धनेटा स्थित कश्मीर गांव में अंतिम संस्कार किया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

हमीरपुर पुलिस की ओर से जवान को श्रद्धांजलि दी गई। इस दुख की घड़ी में जिला पुलिस हमीरपुर के सभी पुलिस अधिकारियों एवं सभी रैंक के जवानों ने उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। डीएसपी बड़सर शेर सिंह ने कहा कि मुख्य आरक्षी अनूप कुमार काम के प्रति बहुत ही ईमानदार था और लगभग 32 वर्ष पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दीं। हमीरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और पैतृक घर धनेटा में पूरे सम्मान गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया। आर्थिक सहायता के तौर पर पुलिस विभाग की तरफ से 25,000 रुपये की राशि उनके परिजनों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed