{"_id":"64f4d61d187e7bc8b70270e4","slug":"police-is-not-getting-medical-report-for-a-week-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-7440-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एक हफ्ते से पुलिस को नहीं मिल रही मेडिकल रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एक हफ्ते से पुलिस को नहीं मिल रही मेडिकल रिपोर्ट
Mon, 04 Sep 2023 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी टौणी देवी के बग्गी गांव में 26 अगस्त को पांच व्यक्तियों को डंडों से मारपीट कर घायल करने पर दर्ज शिकायत मेडिकल रिपोर्ट पर आकर अड़ गई है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में रेडियोलॉजिस्टों की कमी के कारण मेडिकल रिपोर्ट आने में देरी हो रही है। 25 अगस्त की रात को कुछ हमलावर बग्गी गांव में आए और हरनाम सिंह, सलोचना देवी, विजय कुमार, रमेश कुमार, निशा को डंडों से पीट कर चले गए। इनमें से निशा देवी गर्भवती है जो मारपीट के बाद चार दिन सिविल अस्पताल टौणी देवी में रहीं। जबकि हरनाम सिंह, विजय, रमेश और सलोचना को गंभीर चोटों के बाद मेडिकल के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर लाया गया। पीड़ित विजय कुमार ने कहा कि हमलावर देशराज, पवना कुमारी और अमित कुमार हैं और इनका साथ पत्नी शिल्पा ने दिया। विजय ने बताया कि इस बारे में पुलिस को 26 अगस्त और एसपी हमीरपुर को 29 अगस्त को लिखित शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अभी तक मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। विजय के अनुसार ऐसे तो कोई भी अपने हाथ कानून लेकर रात को मारपीट कर आतंक फैलाकर चला जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस चौकी टौणी देवी के प्रभारी एसआई केवल सिंह ठाकुर ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मेडिकल करवाया गया है। सोमवार को मेडिकल रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके बाद एफआईआर दर्ज कर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन