{"_id":"671bb0d0060b96ad4500852a","slug":"police-along-with-public-representatives-took-a-pledge-to-fight-drugs-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-139377-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पुलिस ने जनप्रतिनिधियों संग लिया नशे से लड़ाई का प्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पुलिस ने जनप्रतिनिधियों संग लिया नशे से लड़ाई का प्रण
विज्ञापन
वार अंगेस्ट ड्रग्स कार्यक्रम के बारे में दी जानकारी
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत बलिया में शुक्रवार को वार अंगेस्ट ड्रग्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में थाना बड़सर की सभी 55 ग्राम पंचायतों के निर्वाचित जन प्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी सहित भिन्न-भिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य सहित अन्य ने भाग लिया। एसपी भगत सिंह ने वार अंगेस्ट ड्रग्स कार्यक्रम के संदर्भ में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को कार्यक्रम के सही ढंग से क्रियान्वयन के लिए चार क्षेत्रों में संयुक्त रूप से काम करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के सही ढंग से क्रियान्वयन के लिए चार चरणों में संयुक्त रूप से काम किया जाना है। प्रथम चरण में जिला हमीरपुर में जन सहयोग व भागीदारी से आपूर्ति शृंखला को पूर्णतया ब्लॉक करना, जिला में नशे के पीडि़तों को चिह्नित करके चिकित्सा सहायता व पुनर्वास प्रदान करवाना, बच्चों और युवाओं का नशे से बचाव करना व सुरक्षित वातावरण प्रदान करना और इस योजना के माध्यम से नशे मुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए सही ढंग से मूल्यांकन व विश्लेषण करके उसका अच्छी तरह से क्रियान्वयन करना है।