{"_id":"61a71750608455100c143f0f","slug":"pnb-cashier-withdraws-9-73-lakhs-from-customers-accounts-hamirpur-hp-news-sml391894729","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी के कैशियर ने ग्राहकों के खातों से निकाले 9.73 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी के कैशियर ने ग्राहकों के खातों से निकाले 9.73 लाख
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पंजाब नेशनल बैंक शाखा समीरपुर के कैशियर ने विभिन्न उपभोक्ताओं के खाते से स्वयं ही नौ लाख 73 हजार रुपये उड़ा लिए हैं। इस बात का पता चलने पर बैंक की हमीरपुर शाखा के प्रबंधक ने पुलिस थाना भोरंज में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि कैशियर ने यह रुपये किस-किस के खाते में भेजे हैं, लेकिन विभिन्न ट्रांजेक्शन कर कुल नौ लाख 73 हजार की राशि स्वयं ही निकाल ली है।
पीएनबी शाखा हमीरपुर के प्रबंधक ने इस बारे में भोरंज थाने में शिकायत की है। शिकायत में कहा है कि इनके बैंक की समीरपुर स्थित शाखा के कैशियर ने 11 अक्तूबर 2021 से लेकर 17 नवंबर 2021 तक विभिन्न उपभोक्ताओं के खाते से स्वयं ही बैंक ट्रांसफर व अन्य निकासियों के माध्यम से कुल 9.73 लाख रुपये निकाल लिए हैं। पुलिस ने इस मामले को दर्जकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने कहा कि केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। सभी खातों की डिटेल खंगाली जाएगी। मामला अवाहदेवी चौकी प्रभारी को जांच के लिए सौंपा गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।