{"_id":"66f812be9b563da0640d57bc","slug":"pm-shri-told-about-strengthening-the-schools-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-137136-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पीएम श्री विद्यालयों को मजबूत करने के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पीएम श्री विद्यालयों को मजबूत करने के बारे में बताया
विज्ञापन
नवनियुक्त जेबीटी शिक्षकों को चार सत्रों में दिया गया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर में नवनियुक्त जेबीटी शिक्षकों की कार्यशाला के तेहरवें दिन शनिवार को शिक्षकों को चार सत्रों में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में उच्च शिक्षा उपनिदेशक अनिल कौशल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतिभागियों को कार्यशाला में सीखे गए विभिन्न विषयों से संबंधित ज्ञान को धरातल पर सुचारु रूप से लागू करने के निर्देश दिए। कार्यशाला के प्रथम सत्र में स्रोत व्यक्ति रजनीश कुमार ने प्रतिभागियों को प्रारंभिक चरण कक्षा पांच के अंतर्गत पर्यावरण विज्ञान में जलवायु परिवर्तन, सांस्कृतिक जीवन का महत्व, पदार्थों के गुण, प्रतीक, दिशाएं आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिला परियोजना अधिकारी मदनलाल बनियाल ने ट्रेनिंग माड्यूल की विस्तृत जानकारी दी। दूसरे सत्र में स्रोत व्यक्ति रजनीश कुुमार ने प्रारंभिक चरण में पर्यावरण विज्ञान के अंतर्गत अध्यापक प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों से संबंधित मॉडल बनाने के लिए दिए। तीसरे सत्र में स्रोत व्यक्ति राकेश कुमार की ओर से पर्यावरण विज्ञान में प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए मॉडलों पर प्रस्तुति ली गई। चौथे सत्र में जिला समन्वयक सुनील कुमार ने पीएम श्री विद्यालयों को मजबूत करने के बारे में प्रतिभागियों को अवगत करवाया। इस अवसर पर जिला शिक्षक प्रशिक्षण प्रभारी भवानी सिंह, सरोज कुमारी तथा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन से सुशील कुमार उपस्थित रहे।