{"_id":"69065a8236a6bea5e0015489","slug":"players-will-also-get-the-facility-to-play-at-night-in-dadla-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-172049-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दाड़ला में रात को भी मिलेगी खिलाड़ियों को खेलने की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दाड़ला में रात को भी मिलेगी खिलाड़ियों को खेलने की सुविधा
Sun, 02 Nov 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
दाड़ला पंचायत कार्यालय में लगी एलइडी लाइटों का शुभारंभ के अवसर पर आईपीएल चेयरमैन अरूण धूमल। स्र
सुजानपुर (हमीरपुर)। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने सुजानपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत दाड़ला खेल मैदान में लगी एलईडी फ्लड लाइटों का शुभारभ किया। पंचायत कार्यालय में इन लाइटों के लगने से खेल मैदान दूधिया रोशनी से जगमगा गया है।
खेल ज्योति योजना के अंतर्गत दाड़ला खेल मैदान सहित संसदीय क्षेत्र के 14 मैदानों में लाइटें लग जाने से लगभग 1500 खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने बताया कि प्रदेश के खिलाड़ियों को देर रात तक खेलने की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती थी। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल को ले जाने मे असुविधा होती थी।
अब दाड़ला बैडमिंटन खेल मैदान सहित संसदीय क्षेत्र के 14 मैदानों में लाइटें लग जाने से आज यह संभव हो रहा है। प्रदेश की दो बेटियां भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए वर्ल्ड कप में खेल रही हैं। माता-पिता को भी अपने बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक करना चाहिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रोमेश पठानिया, नरेंद्र अत्री, प्रयास संस्था के संयोजक संजीव राजपूत, योगेंद्र, स्थानीय पंचायत के प्रधान, उपप्रधान, पंचायत प्रतिनिधि, विनोद ठाकुर, इत्यादि उपस्थित रहे।