Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Players honored for outstanding performance

Hamirpur (Himachal) News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर खिलाड़ी सम्मानित

Fri, 22 May 2026 04:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 04:07 AM IST
विज्ञापन
Players honored for outstanding performance
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में आयोजित सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में वीरवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने हॉकी के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी राजिंद्र शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सत्र 2025-26 में इन खिलाड़ियों ने राष्ट्र स्तर पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया और गवर्नर ट्रॉफी पहली बार जीती थी। खिलाड़ियों ने हिमाचल की टीम को क्वार्टर फाइनल में जगह दिलाई थी। इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सीमा डोगरा, अशोक कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed