फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Plantation done in Sameerpur under the campaign 'One tree in the name of mother'

Hamirpur (Himachal) News: समीरपुर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

Fri, 25 Jul 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 25 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी हमीरपुर की ओर से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत समीरपुर बूथ पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने स्वयं पौधा रोपित कर अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन

भाजपा का यह पर्यावरण संरक्षण अभियान जिले के प्रत्येक बूथ पर चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत हर बूथ पर 11 पौधे रोपित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर, उखली पंचायत के पूर्व प्रधान एवं वर्तमान उपप्रधान सुशील ठाकुर, भोरंज मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर, समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभ्यवीर सिंह लवली सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विशेष रूप से इन पौधों का वितरण उखली पंचायत के उपप्रधान सुशील ठाकुर के सौजन्य से किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरक कदम है, बल्कि यह मां के प्रति सम्मान प्रकट करने का भी अनूठा माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनका संरक्षण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed