{"_id":"5708ed844f1c1ba515c810c8","slug":"pipes-left-in-personal-land-deptt-forget-to-pick","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलकीयत भूमि पर पाइपें रख उठाना भूला विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलकीयत भूमि पर पाइपें रख उठाना भूला विभाग
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 10 Apr 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड बिझड़ी के तहत चौकी गांव में चार साल पहले मलकीयत भूमि पर रखी आईपीएच की पाइपें आज तक नहीं उठाई जा सकी हैं। पाइपें लावारिस पड़ी हैं। इस बारे में विभाग को भी सूचित किया गया लेकिन विभाग आज तक इन पाइपों को नहीं उठा पाया है।
विज्ञापन
मलकीयत भूमि पर रखी ये पाइपें लोगों के लिए दिक्कतें कर रही हैं। चार साल पहले सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग ने चौकी गांव में शमशेर सिंह की भूमि पर बिना मालिक की अनुमति से पाइपें रख दी थीं। भूमि मालिक ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भूमि खाली करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
हालांकि, विभाग ने पाइपें रखकर कब्जा जमाया हुआ है। भूमि मालिक की दो सप्ताह पहले मृत्यु भी हो गई है। भूमि मालिक का इस स्थान पर घर और दुकान बनाने का सपना भी अधूरा रह गया। लोगों ने विभाग को चेताया है कि शीघ्र ही इन पाइपों को नहीं उठाया गया तो कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
इस बारे में जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो खुद मौके पर जाकर स्थिति का मुआयना करेंगे। पाइपों को शीघ्र उठा दिया जाएगा।
- छबील चंद, अधिशाषी अभियंता, आईपीएच, बड़सर