{"_id":"687aa411383450b7ff0f5b0d","slug":"pipeline-laying-work-started-at-khurpadi-chowk-of-bijhri-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-161511-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी के खुरपड़ी चौक पर पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी के खुरपड़ी चौक पर पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू
Sat, 19 Jul 2025 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी के खुरपड़ी चौक पर पाइप लाइन डालने के लिए की गई खुदाई। स्रोत: जागरूक पाठक
बिझड़ी(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर में 126 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से चला हुआ है। परियोजना के तहत प्रथम चरण में 28 पेयजल टैंक बनकर तैयार हो गए हैं।
अब टैकों से कनेक्शन देने के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। जल शक्ति विभाग की ओर से बिझड़़ी के मंडी और खुरपड़ी चौक पर पाइपलाइन के लिए खुदाई का कार्य शुरू करवा दिया है। खुदाई के साथ ही एक सप्ताह के भीतर टैंकों के साथ पाइपलाइन को बिछाने का कार्य शुरू होगा।
बड़सर विधानसभा क्षेत्र में पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए गोबिंदसागर झील से पानी लिफ्ट करने का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते टैंकों का निर्माण और अब पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। विभाग की ओर से वर्ष 2026 तक कार्य को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके उपरांत लोगों को पेयजल की किल्लत नहीं झेलनी पड़ेगी। परियोजना की नींव मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 24 जनवरी, 2024 को रखी है।
विज्ञापन
कोट
परियोजना का कार्य प्रगति पर है और हो सकता है कि अगले वर्ष तक गर्मियों में बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी।
-हर्ष शर्मा, अधिशाषी अभियंता, जल शक्ति विभाग, बड़सर