{"_id":"5f11db348ebc3e639b720383","slug":"pipe-line-hamirpur-hp-news-sml338716496","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालियों की खुदाई से पेयजल लाइन टूटी, सप्लाई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालियों की खुदाई से पेयजल लाइन टूटी, सप्लाई बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू(हमीरपुर)। तीन जिलों के संगम स्थल जाहू में स्थानीय पंचायत घर से लेकर बाजार तक सड़क के किनारे नालियों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने खुदाई तो करवा दी लेकिन इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। उखड़ी नालियों से बदबू आने के कारण दुकानदारों व ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 12 लाख रुपये की लागत से नालियों का निर्माण कार्य ठेकेदार को आवंटित हुआ। नालियों के निर्माण के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई की गई। जिससे जाहू बाजार की पानी की सप्लाई के लिए बिछाई गई पेयजल लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
जाहू पंचायत ने जल शक्ति विभाग के उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेज कर पाइप लाइन को क्षति पहुंचाने का विरोध जताया तथा नई पाइप लाइन बिछाने की मांग की। जाहू पंचायत प्रधान राजू ने कहा कि ठेकेदार ने नालियों की खुदाई से पंचायत को काफी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत जिलाधीश हमीरपुर से की है। 23 दिनों से नालियों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया।