{"_id":"62b8a2e9c8fbc7444e59ca01","slug":"piligrimages-in-baba-balak-nath-temple-hamirpur-hp-news-sml413365061","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में टेका माथा
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
बाबा बालक नाथ के दरबार माथा टेकने जाता श्रद्धालुआें का जत्था। संवाद
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं को सैलाब उमड़ा। उत्तर भारत के शक्तिपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। शनिवार रात को भी श्रद्धालु बाबा की नगरी पहुंच गए थे। श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए बारी-बारी बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन करते रहे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि श्रद्धालुओं को दर्शन करने के लिए पांच घंटे तक कतारों में खड़े रहना पड़ा।
विज्ञापन
हालांकि प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने पुख्ता प्रबंध किए थे, लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या के आगे असहाय नजर आए। बीमार, असहाय और दिव्यांग लोगों के लिए बाबा बालक नाथ ट्रस्ट ने निशुल्क गाड़ियां लगाई हैं। साथ में प्रशासन की तरफ से गर्मियों के चलते जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। लंगर शनिवार और रविवार को 24 घंटे खुला रखा गया। सुरक्षा की दृष्टि से होमगार्ड जवान समेत हाल ही में 16 नए सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस संदर्भ में मंदिर अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार के चलते काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। शनिवार शाम से लेकर रविवार शाम तक करीब 30,000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।