{"_id":"61d4588db10d457308582248","slug":"physical-efficiency-test-not-done-due-to-bad-weather-and-rain-now-it-will-be-on-12-hamirpur-hp-news-sml3956410131","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम और बारिश से नहीं हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा, अब 12 को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम और बारिश से नहीं हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा, अब 12 को होगी
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 07:54 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
बारिश के कारण पुलिस लाइन दोसड़का के बाहर लगी भर्ती के लिए प्रवेश करने वाली अभ्यर्थियों की भीड़।
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
हमीरपुर। पुलिस लाइन दोसड़का में चल रही पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में मंगलवार को खराब मौसम और बारिश ने खूब खलल डाला। मंगलवार को बुलाए गए 1568 अभ्यर्थियों में से मंगलवार को 331 का ही पंजीकरण हो सका। इनमें से 61 अभ्यर्थी लंबाई में छोटी पाई गईं। जबकि, 270 महिला अभ्यर्थी लंबाई में उत्तीर्ण हुई हैं। लेकिन, खराब मौसम और बारिश के कारण अनुत्तीर्ण हुईं 61 को छोड़कर शेष 1507 महिला अभ्यर्थियों को अब 12 जनवरी को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
इन अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के संदर्भ में एडमिट कार्ड दोबारा उनके पंजीकृत मोबाइल फोन पर एसएमएस से भेज दिए गए हैं। सभी अभ्यर्थियों को अपना-अपना नया एडमिट कार्ड पुन: डाउनलोड करके निर्धारित दिनांक 12 जनवरी को एडमिट कार्ड में अंकित समय व सभी दिशा निर्देशों की अनुपालना कर सभी दस्तावेजों सहित पहुंचना सुनिश्चित करें। यदि किसी अभ्यर्थी को उसका एडमिट कार्ड एसएमएस के माध्यम से प्राप्त नहीं हुआ होगा तो वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संदर्भ में दूरभाष से जानकारी प्राप्त कर सकती है। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि खराब मौसम व बारिश के कारण मंगलवार की भर्ती स्थगित की गई है। 1507 अभ्यर्थियों को अब 12 जनवरी को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।