{"_id":"660a676e9e0565fd010577ac","slug":"pharmacy-college-saraj-winner-in-womens-volleyball-competition-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-124658-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: महिला वर्ग की वॉलीबाल स्पर्धा में फार्मेसी कॉलेज सराज विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: महिला वर्ग की वॉलीबाल स्पर्धा में फार्मेसी कॉलेज सराज विजेता
विज्ञापन
कैरम बोर्ड के पुरुष वर्ग में रोहड़ू, चेस में नगरोटा बगवां ने मारी बाजी
हैंडबाल में तकनीकी विवि और कथोग फार्मेसी कॉलेज की टीम संयुक्त विजेता
एचपीटीयू की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, विवि के कुलपति ने नवाजे विजेता खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता को शनिवार को समापन हुआ। समापन समारोह में तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कुलपति ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। महिला वर्ग के टेेबल टेनिस युगल में इंजीनियरिंग कॉलेज प्रगतिनगर शिमला प्रथम, सुंदरनगर कॉलेज द्वितीय और ग्रीन हिल्स सोलन तृतीय स्थान पर रहा। पुरुष वर्ग के युगल में इंजीनियरिंग कॉलेज ज्यूरी रामपुर प्रथम, गौतम कॉलेज द्वितीय, सुंदरनगर की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही। महिला वर्ग के एकल में ग्रीन हिल्स सोलन प्रथम, फार्मेसी कॉलेज रोहड़ू द्वितीय, सुंदरनगर तृतीय, पुरुष वर्ग के एकल में प्रगतिनगर शिमला प्रथम, ज्यूरी रामपुर द्वितीय और सुंदरनगर तृतीय स्थान पर रहा। चेस के पुरुष वर्ग में इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां प्रथम, सुंदरनगर द्वितीय और इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला बिलासपुर तृतीय, महिला वर्ग में सुंदरनगर प्रथम, सराज द्वितीय और पीजी कॉलेज धर्मशाला तृतीय स्थान पर रहा। कैरम बोर्ड के पुरुष वर्ग में रोहड़ू पहले, ज्यूरी रामपुर दूसरे और सराज तीसरे, महिला वर्ग में गौतम कॉलेज हमीरपुर पहले, रोहड़ू दूसरे और प्रगतिनगर शिमला ने तीसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन के पुरुष वर्ग के एकल में ग्रीन हिल्स सोलन पहले, बंदला बिलासपुर दूसरे, नगरोटा बगवां तीसरे स्थान पर रहा। महिला वर्ग के एकल में फार्मेसी कॉलेज रक्कड़ पहले, सुंदरनगर दूसरे और ज्यूरी रामपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग के युगल में ग्रीन हिल्स सोलन विजेता, फार्मेसी कॉलेज नगरोटा बगवां उपविजेता और इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां की जोड़ी ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग के युगल में इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर विजेता, हिमालयन कालाअंब उपविजेता और रक्कड़ की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। वॉलीबाल के पुरुष वर्ग में एलआईपी कथोग विजेता, गौतम कॉलेज उपविजेता, हिमालयन कालाअंब तीसरे स्थान पर, महिला वर्ग में सराज मंडी विजेता, नगरोटा बगवां उपविजेता और ग्रीन हिल्स सोलन ने तीसरा स्थान हासिल किया। हैंडबाल में तकनीकी विवि हमीरपुर और कथोग फार्मेसी कॉलेज की टीम संयुक्त विजेता घोषित की गई, जबकि शिवा फार्मेसी कॉलेज तीसरे स्थान पर रही। वहीं, कबड्डी के पुरुष वर्ग में गौतम कॉलेज हमीरपुर विजेता, शिवा कॉलेज उपविजेता और हिमाचल फॉर्मेसी कॉलेज नालागढ़ तीसरे स्थान पर रहा। महिला वर्ग की कबड्डी में गौतम कॉलेज हमीरपुर विजेता, एचआईईटी शाहपुर तीसरे स्थान पर रहा। समापन समारोह में तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव, गौतम कॉलेज के प्रबंध निदेशक जगदीश गौतम, सचिव डॉ. रजनीश गौतम सहित अन्य मौजूद रहे। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय और संबंधित इंजीनियरिंग, फार्मेसी और मैनेजमेंट के 26 सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों की टीमें शामिल थीं। इन शिक्षण संस्थानों से कुल 812 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें 587 छात्र और 225 छात्राएं हैं।