फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Petrol can caught fire while lighting a lamp, the woman was severely scorched

दीया जलाते समय पेट्रोल के केन ने पकड़ी आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी

Fri, 05 Nov 2021 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की पाहलू पंचायत के छेक गांव में वीरवार सुबह 11 बजे एक विवाहिता पेेट्रोल से भरे केन में आग लगने से बुरी तरह झुलस गई। इससे वह गंभीर घायल हो गई। बताया जा रहा है कि महिला कमरे में दीया जला रही थी। पास ही पेट्रोल का केन पड़ा था। दीया जलाते समय पेट्रोल के केन ने आग पकड़ ली और हादसा हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले आए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। टांडा में विवाहिता की गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में महिला के पति नवीन कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी शिल्पा कुमारी (23) अपने कमरे में दीया जला रही थी और वहीं पास में पेट्रोल का केन पड़ा थी। दीया उसके हाथ से गिरकर पेट्रोल की केन पर गिर गया। जिससे चारों ओर आग फैल गई और उसकी पत्नी भी आग से झुलस गई। वह घर के आंगन में बैठा था। पत्नी की चीखने की आवाज सुनकर कमरे में आया तो पत्नी को आग की लपटों में गिरे देख हाथों से आग बुझाने लगा। जिससे उसके हाथ भी बुरी तरह झुलस गए। परिजन तुरंत उन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले आए।
विज्ञापन

शिल्पा की हालत बहुत गंभीर है। आग से उसका शरीर करीब 80 फीसदी जल गया है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सकों ने विवाहिता को टांडा रेफर कर दिया और टांडा में देर रात उसकी हालत बिगड़ती देख उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। दिवाली के चलते रात को एंबुलेंस या टैक्सी न मिलने के कारण पीड़िता को चंडीगढ़ नहीं ले जाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह वाहन की व्यवस्था होने के बाद शुक्रवार दोपहर को वह पीजीआई पहुंचाई गई है। हालांकि, पीड़िता की गंभीर हालत के कारण उसके बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। पति के बयान कहां तक सही हैं, यह जांच का विषय है। विवाहिता के जेठ रमेश राज ने बताया कि चिकित्सकों ने उसकी हालत अस्थिर बताई है। सदर थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और गंभीर हालत के चलते पीड़िता का बयान दर्ज नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed