{"_id":"6185669ab90df819f86a608d","slug":"petrol-and-diesel-prices-should-be-further-reduced-hamirpur-hp-news-sml3893476195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल के दाम अभी और कम होने चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल के दाम अभी और कम होने चाहिए
विज्ञापन
हमीरपुर के एक पेट्रोल पंप पर स्कूटी में पेट्रोल भरता कर्मचारी।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में केंद्र और प्रदेश सरकार के निर्णय के बाद पेट्रोल 11.85 रुपये और पेट्रोल 17.20 रुपये सस्ता हो गया है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में गिरावट के बाद जिले के वाहन चालकों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है। हालांकि, इस घटे हुए दाम से वाहन चालक संतुष्ट नहीं हैं तथा पेट्रोल व डीजल के दाम और कम करने की मांग कर रहे हैं, ताकि उनका बजट पटरी पर लौट सके।
वाहन चालकों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल का खर्च पहले के मुकाबले दोगुना हो गया है। पहले के मुकाबले दोगुने रुपये से टंकी फुल करवाने को लग रहे हैं। ऐसे में सरकार ने दाम कम कर वाहन चालकों को कुछ हद तक राहत तो दी है, मगर अभी दाम और कम होने चाहिए। हमीरपुर के पेट्रोल पंप में दो नवंबर को पेट्रोल 106.20 रुपये प्रति लीटर था जो शुक्रवार को 94.35 रुपये मिला।
वहीं, डीजल 96.46 रुपये बिक रहा था जो शुक्रवार को 79.26 रुपये हो गया। वाहन चालकों ने कहा कि पेट्रोल 80 से कम और डीजल 65 रुपये से कम मिलना चाहिए, ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो। मध्यवर्गीय तबका ही इसकी ज्यादा मार झेलता है।
विज्ञापन
आम आदमी को मिली राहत : अमित
अमित कुमार का कहना है कि पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी कर सरकार ने आम आदमी को राहत दी है। वाहन चालकों को महंगाई के कारण वाहन चलाना आफत बन गया है। हर सप्ताह पेट्रोल भरवाते रहने से जेब ढीली हो गई। अब लोगों को कुछ राहत मिली है।
सरकार ने भांपा जनता का गुस्सा : सुरेंद्र
सुरेंद्र कुमार ने कहा कि चुनाव में शिकस्त के चलते और आगामी चुनाव के मद्देनजर सरकार ने जनता को रोष को भांपते हुए यह कदम उठाया है, जोकि सराहनीय है। पेट्रोलियम पदार्थों में रोजाना हो रही वृद्धि चिंता का विषय बना हुआ था, लेकिन अब वाहन चालकों के कुछ रुपये बचेंगे।
और घटने चाहिए पेट्रोल-डीजल के दाम: अविनाश
अविनाश चौहान ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम कम तो हुए हैं, लेकिन वाहन चालक इन दामों से भी संतुष्ट नहीं हैं, क्योंकि अभी भी यह दाम आम आदमी के बजट को बिगाड़ने वाले हैं। सरकार को इन पदार्थों के दाम और घटाकर जनता को राहत देनी चाहिए।
दिवाली के बाद नए साल पर भी दाम घटाकर दें तोहफा : विजय
विजय कुमार ने कहा कि पेट्रोल 80 रुपये से कम और डीजल 65 रुपये से कम होना चाहिए। कुछ हद तक दाम कम कर सरकार ने लोगों को दिवाली का तोहफा जरूर दिया है, लेकिन यह नाकाफी है। नए साल तक 80 से कम पेट्रोल और 65 से कम डीजल लोगों को उपलब्ध कराना चाहिए।