फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   pesticide effect

कीटनाशक के छिड़काव से लोग पड़े बीमार

Wed, 24 Jul 2019 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नादौन क्षेत्र में खेतों में घास नष्ट करने के लिए डाली जा रही कीटनाशक दवाई से कई लोगों की जान आफत में फंस गई है। नादौन अस्पताल में रोजाना औसतन एक या दो ऐसे प्रभावित लोग उपचार करवाने पहुंच रहे हैं। पिछले दिनों ऐसे ही एक मामले में तो एक प्रभावित परिवार ने एक अन्य परिवार पर मामला तक दर्ज करवा दिया था। लोगों का कहना है कि अधिकतर लोग ऐसी दवाई दिन के समय ही डाल दे रहे हैं। जिसके कारण ऐसे स्थलों के आसपास रहने वाले तथा इनके पास से गुजरने वालों पर इसका गहरा प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

कई लोगों को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया जा रहा है। इस संबंध में प्रसिद्ध समाज सेवक रमन मनकोटिया ने बताया कि नादौन अस्पताल में इस दवाई से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से इस दवाई के छिड़काव के समय को लेकर लोगों को सही जानकारी देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि दवाई के दिन में छिड़काव से विशेष तौर पर महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। वहीं, अन्य लोगों ने भी मांग की है कि इस दवाई के छिड़काव के लिए उपयुक्त समय का चयन करके लोगों को सख्ती से इस नियम का पालन करने की चेतावनी दी जानी चाहिए। इस संबंध में एसडीएम नादौन डीआर धीमान ने बताया कि संबंधित विभागों को इस संबंध में उचित कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई अनाधिकृत तौर पर दवाई का छिड़काव करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed