{"_id":"6298fb653ab0cf56ea476f41","slug":"person-injured-after-falling-from-tree-dies-in-pgi-hamirpur-hp-news-sml4108740130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से गिरकर घायल व्यक्ति की पीजीआई में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से गिरकर घायल व्यक्ति की पीजीआई में मौत
विज्ञापन
Person injured after falling from tree dies in PGI
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के सम्मु ताल गांव में पेड़ की टहनियां काटते हुए 20 फीट ऊंचाई से गिरे मंडी जिले के व्यक्ति की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई है। वीरवार को मृतक के पैतृक गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मंडी जिले की पधर तहसील के बोचिंग गांव का अच्छरू राम पुत्र नानक चंद 30 साल से भोरंज में रहकर क्षेत्र में पेड़ और लकड़ियां काटने का काम करता था। बीते सप्ताह सम्मु ताल गांव में जब वह पेड़ पर चढ़कर टहनियां काट रहा था तो अचानक अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर घायल हो गया।
सम्मु ताल के दुकानदारों और ग्रामीणों सुरेश कुमार शर्मा, कुलदीप सिंह, ओम प्रकाश, राजेश कुमार ने बताया कि घायलावस्था में उसे सिविल अस्पताल भोरंज पहुंचाया। जहां से उसे हमीरपुर और हमीरपुर से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बुधवार शाम को चंडीगढ़ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वीरवार को उसके पैतृक गांव बोचिंग पधर में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पंचायत प्रधान वीना देवी ने कहा कि अच्छरू राम 30 साल से यहीं रहता था और लकड़ियां काटने का काम करता था। बीते सप्ताह वह पेड़ से गिरकर घायल हुआ था और बुधवार को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।