Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   people oppose new panchyat, bdo spot visit

नई पंचायत के विरोध पर मौके पर पहुंची नादौन की खंड विकास अधिकारी

Thu, 27 Aug 2020 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
people oppose new panchyat, bdo spot visit
सपडोह पंचायत में लोगों की आपत्तियां जानने पहुंचीं बीडीओ अपराजिता चंदेल। - फोटो : Hamirpur-HP
बड़ा (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की पंचायत सपड़ोह के विभाजन को लेकर वीरवार को फिर इस पंचायत में दिनभर माहौल गर्म रहा। पंचायत प्रतिनिधियों और गांवों के बाशिंदों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी रहा। इस पंचायत के वार्ड नंबर 6 तुरंगाल निवासियों ने गत दिवस जिलाधीश हमीरपुर को दिए एक शिकायत पत्र में सपड़ोह पंचायत पर आरोप लगाया था कि उन्होंने बिना सूचना और ग्रामीणों की आपत्तियां दर्ज किए बिना उन्हें नई बरदियार पंचायत में मिलाया जा रहा है, जोकि सरासर गलत है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 6 के लोगों की शिकायत जिलाधीश हमीरपुर के पास पहुंचने के बाद वीरवार को नादौन विकास खंड अधिकारी अपराजिता चंदेल ने सपड़ोह पंचायत में लोगों के बयान कलमबद्ध किए और उनकी शिकायतें भी सुनीं। इस दौरान शिकायतकर्ताओं और पंचायत प्रधान के कुछ समर्थकों के बीच नोकझोंक इस हद तक पहुंच गई कि अधिकारी को पुलिस को भी बुलाना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने बीडीओ को बताया कि यदि उनकी सहमति के बिना नई पंचायत में डाला जाता है तो वह पंचायती चुनावों का बहिष्कार करेंगे। साथ ही राजनेताओं को इसका खामियाजा विधानसभा व लोकसभा चुनावों में भी भुगतना पड़ेगा। लोग जन आंदोलन करने से भी परहेज नहीं करेंगे। इस बारे में बीडीओ अपराजिता चंदेल ने कहा कि जिलाधीश हमीरपुर के आदेशानुसार शिकायतकर्ताओं के बयान कलमबद्ध कर लिए गए हैं। अतिशीघ्र इसकी रिपोर्ट जिलाधीश को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed