{"_id":"66ed7bd8c89ac11ae40333e4","slug":"people-of-punjab-fought-in-bijhri-market-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-136413-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी बाजार में पंजाब के लोगों ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी बाजार में पंजाब के लोगों ने की मारपीट
विज्ञापन
वाहनों में मामूली टक्कर का मामला पहुंचा मारपीट तक
मामले को सुलझाने पहुंचे वार्ड पंच और उपप्रधान से भी झड़प
विवाद के चलते बिझड़ी बाजार में आधे घंटे तक लगा रहा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब पंजाब नंबर की एक गाड़ी से उतरे लोग स्कूटी सवार युवाओं को पीटने लगे। बीच बाजार हंगामा होते देख स्थानीय दुकानदारों ने जब बीच बचाव करना चाहा तो हंगामा और बढ़ गया। हद तो तब हो गई जब मौके पर पहुंचे वार्ड पंच और उपप्रधान से भी ये लोग उलझ पड़े। इसी बीच लगभग आधे घंटे तक बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई रही तथा सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। अंत में मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने गाड़ी को साइड में कराया तथा पंजाब नंबर की गाड़ी तथा उसमें सवार सभी लोगों को पुलिस सहायता कक्ष ले जाया गया। इस दौरान वार्ड पंच, उपप्रधान तथा अन्य लोग भी पुलिस सहायता कक्ष बिझड़ी पहुंचे तथा क्षेत्र में शांति भंग करने तथा मारपीट करने के आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिझड़ी बाजार में शुक्रवार दोपहर को पंजाब नंबर की गाड़ी और आईटीआई के दो युवकों की स्कूटी के बीच मामूली टक्कर हो गई। इसके बाद कार में सवार लोग सड़क पर उतरकर युवाओं से मारपीट करने लगे। पंजाब नंबर की गाड़ी में नैना देवी के लोग परिवार सहित सवार थे। टक्कर के दौरान उनकी कार को मामूली नुकसान हुआ था। इस पर उग्र होकर उन्होंने युवाओं को पीटना शुरू कर दिया। मामले को सुलझाने पहुंचे लोगों के साथ भी उन्होंने काफी देर तक मारपीट की। जिसके चलते करीब आधे घंटे तक बाजार में विवाद चलता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी दोनों पार्टियों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया लेकिन बाद में पुलिस चौकी में किसी के खिलाफ कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ। दोनों पार्टियों के बीच समझौता हो गया। इस बारे में एसडीपीओ बड़सर सचिन हीरेमठ ने कहा कि बिझड़ी बाजार में शुक्रवार को दो वाहनों में टक्कर हो गई थी। मामले को शांत करवा दिया गया है। दोनों ही पक्षों में समझौता होने के चलते पुलिस चौकी में मामला दर्ज नहीं हुआ है।