फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People of Hijra community met DC, apologized for misbehaving with people.

Hamirpur (Himachal) News: हिजड़ा समुदाय के लोग डीसी से मिले, लोगों से अभद्र व्यवहार के लिए की क्षमा याचना

Thu, 26 Jun 2025 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 26 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत ऊहल के ग्रामीणों की शिकायत पर बुधवार को हिजड़ा समुदाय के लोग उपायुक्त अमरजीत सिंह से मिले। उन्होंने उपायुक्त से ग्रामीणों के साथ किए गए अभद्र व्यवहार को लेकर क्षमा याचना की।
विज्ञापन

इससे पूर्व सोमवार को परनाली गांव से महिलाओं ने उपायुक्त हमीरपुर से हिजड़ों की ओर किए गए अभद्र व्यवहार को लेकर मुलाकात की थी, जिस पर प्रशासन की ओर से हिजड़ा समुदाय से जवाब मांगा गया था।
विज्ञापन


बुधवार को कार्रवाई के लिए दोनों पक्षों को उपायुक्त कार्यालय में बुलाया गया, जिस पर ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार के संदर्भ में हिजड़ा समुदाय के लोगों ने उपायुक्त और ग्रामीणों से क्षमा मांगकर आगामी समय में इस प्रकार का कार्य न करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने मामले पर कार्रवाई को लेकर उपायुक्त का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स

हिजड़ा समुदाय के लोगों को हिदायत दी गई है कि ग्रामीणों से उनकी श्रद्धा के अनुसार ही बधाई प्राप्त करें, ताकि गरीब वर्ग के लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
-अमरजीत सिंह, उपायुक्त, हमीरपुर



हिजड़ा समुदाय के लोगों ने उनसे अभद्र व्यवहार के लिए माफी मांगी है। भविष्य में लोगों द्वारा श्रद्धानुसार दी गई बधाई प्राप्त करने की बात कही है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी नहीं होगी।

-सुमन चौहान, प्रधान, महिला मंडल परनाली


जिस हिजड़े ने परनाली गांव में लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया है, उसे कुनबे से बाहर कर दिया है। इस कृत्य के लिए ग्रामीणों से क्षमा याचना करते हैं और भविष्य में ग्रामीणों द्वारा दी गई बधाई राशि प्राप्त करेंगे।
-हिजड़ा समुदाय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed