{"_id":"60db2f468ebc3e9e652169a3","slug":"people-lost-their-sweat-due-to-undeclared-power-cuts-in-the-city-hamirpur-hp-news-sml375207469","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बिजली के अघोषित कटों से लोगों के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बिजली के अघोषित कटों से लोगों के छूटे पसीने
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर की समाजसेवी संस्था प्रभात सुधार सभा ने नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर एक कृष्णानगर, गोपाल नगर, श्याम नगर, पक्का परो तथा आसपास के इलाकों में बिजली के बार-बार कट लगने से बच्चों, बुजुर्गों, रोगियों तथा महिलाओं को होने वाली परेशानियों की शिकायत मुख्यमंत्री सेवा संकल्प में की है। संस्था के प्रधान प्रकाश चंद सेन ने कहा कि ऐसा कोई दिन या रात नहीं गुजरती, जिस दिन बिजली की आंख मिचौनी न होती हो। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि राजधानी शिमला जैसे पहाड़ी शहर जहां भारी जनसंख्या है, वहां पर भी इस तरह बत्ती गुल नहीं होती है, जिस तरह हमीरपुर में रोजाना बिजली कट लग रहे हैं।
शिमला में अगर बत्ती गुल होती भी है तो क्षणिक, जिसको सहन किया जा सकता है। उसके मुकाबले हमीरपुर शहर की आबादी तो बहुत ही कम है। फिर बार-बार के कटों से कुशल इंजीनियरों की जमात होते हुए भी उपभोक्ताओं को 35-40 डिग्री के तापमान में रोज-रोज क्यों झोंका जा रहा है। बिजली की रोज-रोज की आंख मिचौनी से तंग आकर तीन वर्ष पहले संस्था ने विद्युत मंत्री तथा चीफ इंजीनियर विद्युत मंडी को पत्र लिखकर शिकायत की थी। जिससे 2 वर्ष तक बिजली के कटों से उपभोक्ताओं को राहत मिली, मगर पिछले एक साल से बिजली के कटों से उपभोक्ता काफी परेशान हो चुके हैं। संस्था का सरकार से आग्रह है कि बिजली विभाग को सख्त आदेश दें, ताकि आगे के लिए उपभोक्ताओं को इस समस्या से दो-चार न होना पड़े।
सुजानपुर में भी अघोषित कटों से परेशान हुए लोग
सुजानपुर (हमीरपुर)। शहर में मंगलवार को दिनभर लगातार अघोषित बिजली के कट लगने से लोगों को काफी परेशानी हुई। मौसम भी काफी गर्म होने के चलते बार-बार बिजली कट लगने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली कट को लेकर बिजली बोर्ड ने पूर्व में कोई सूचना भी जारी नहीं की थी। अघोषित कट के कारण सभी को परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां साइबर कैफों में ऑनलाइन आवेदन करने वालों व अन्य जरूरी दस्तावेजों के कार्य करवाने वालों के कार्य में बिजली कटों के कारण रुकावट बनी रही, वहीं घरों व दुकानों में भी जनता पसीने से तरबतर रही। सहायक अभियंता गोपाल भाटिया ने कहा कि बिजली उपकरणों की देखरेख के चलते कट लग रहे थे।