फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People getting Rudrabhishek done in Bari temple for the first time in 80 years

बारी मंदिर में 80 साल में पहली बार रुद्राभिषेक करवा रहे लोग

Sun, 25 Jul 2021 07:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
People getting Rudrabhishek done in Bari temple for the first time in 80 years
बारी मंदिर में रुद्राभिषेक की तैयारी करते पंडित। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। अवाहदेवी नेशनल हाईवे पर स्थित शिव मंदिर बारी इन दिनों विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सावन मास के चलते यहां लोग दूर-दूर से आकर शिवलिंग का रुद्राभिषेक करवा रहे हैं। रोग, संकट व ग्रह दोष से छुटकारा पाने के लिए शिव मंदिर बारी में प्रतिदिन लोग पहुंच रहे हैं। 80 साल में यह अनुष्ठान पहली बार शिव मंदिर में किया का रहा है।
विज्ञापन

मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य माधव कृष्णा शास्त्री ने कहा कि रुद्राभिषेक भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि रुद्राभिषेक का अर्थ है भगवान रुद्र का अभिषेक अर्थात शिवलिंग पर रुद्र के मंत्रों से अभिषेक करना। जीवन में कोई कष्ट हो या कोई मनोकामना हो तो सच्चे मन से रुद्राभिषेक करके देखें। निश्चित रूप से अभीष्ट लाभ की प्राप्ति होगी। आचार्य माधव कृष्णा शास्त्री ने कहा कि रुद्र भगवान शिव का ही प्रचंड रूप है।
विज्ञापन

इनका अभिषेक करने से सभी ग्रह, बाधाओं और सारी समस्याओं का नाश होता है। रुद्राभिषेक में शुक्ल यजुर्वेद के रुद्राष्टाध्यायी के मंत्रों का पाठ किया जाता है। यदि वर्षा चाहते हैं तो जल से रुद्राभिषेक करें। रोग और दु:ख से छुटकारा चाहते हैं तो कुशा जल से अभिषेक करना चाहिए। मकान, वाहन या पशु आदि की इच्छा है तो दही से अभिषेक करें। लक्ष्मी प्राप्ति और कर्ज से छुटकारा पाने के लिए गन्ने के रस से अभिषेक करें। उत्तराखंड के गंगोत्री से आए पुरोहित वैदिक व पौराणिक विधि से रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कर अब तक कई लोगों को लाभ पहुंचा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed