फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People faced inconvenience due to the non-arrival of a Pathankot depot bus.

Hamirpur (Himachal) News: पठानकोट डिपो की बस न आने से लोगों को हुई परेशानी

Fri, 23 Oct 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 23 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के पठानकोट डिपो की बस वीरवार को नहीं चलने से लदरौर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह 9:40 बजे लदरौर से पटटा, बलोखर, टाऊन, भराड़ी, रूथानी और कोठी होकर शिमला से पठानकोट जाने वाली बस के न पहुंचने से दर्जनों यात्री घंटों बस स्टैंड पर इंतजार करते रहे। बस सेवा ठप होने का सबसे अधिक असर उन मरीजों पर पड़ा, जो राधास्वामी अस्पताल भोटा और हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार करवाने और दवाइयां लेने जा रहे थे।
विज्ञापन

मरीजों के साथ आए तीमारदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, छुट्टियों के बाद ड्यूटी पर लौट रहे भारतीय सेना के जवानों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस न आने के कारण कई मरीजों को मजबूरी में महंगे निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा, जिससे उनके खर्च पर अतिरिक्त बोझ पड़ा। स्थानीय यात्रियों कुशल शर्मा, रमेश, सुरजीत सिंह, विमला देवी और चंपा देवी ने कहा कि बस सेवा बाधित होने से उन्हें खासी परेशानी हुई।

उन्होंने कहा कि इस रूट पर नियमित बस सेवा उपलब्ध न होने के कारण आए दिन ऐसी स्थिति पैदा होती है। यात्रियों ने एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है कि इस रूट पर रोजाना बस सेवा सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न झेलनी पड़े।
कोट

यह बस पठानकोट डिपो ही है। इसके बारे वहीं से जानकारी मिल सकती है। -राहुल शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article