{"_id":"0574e05eebbd6b269e4880aa876e3dc5","slug":"people-demands-to-get-rid-of-civic-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज, पानी और बिजली समस्या से मांगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज, पानी और बिजली समस्या से मांगी निजात
Updated Mon, 29 Feb 2016 05:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड-पांच के बाशिंदों को सीवरेज कनेक्शन, पीने के लिए शुद्ध, नियमित पेयजल और निर्बाध बिजली आपूर्ति चाहिए। हिमाचल के नंबर एक अखबार अमर उजाला ने सोमवार को शहर के वार्ड-पांच में आपकी आवाज कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर नगर परिषद की अध्यक्ष सुलोचना देवी, उपाध्यक्ष दीपकुमार बजाज, पार्षद राजेश कुमार चौधरी, अश्विनी कुमार, रीता खन्ना, बिजली बोर्ड, आईपीएच, खाद्य नियंत्रक विभाग और नगर परिषद कार्यालय हमीरपुर के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
वार्ड-पांच के अधिकांश लोगों ने सीवरेज समस्या को प्रमुखता से उठाया। लोगों ने बताया कि नगर परिषद में टैक्स देने के बावजूद सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। पेयजल आपूर्ति भी सही नहीं है। बिजली की समस्या से भी लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन
वहीं, अमर उजाला की पहल पर आईपीएच विभाग के अधिकारी समस्याग्रस्त इलाके में पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही, संबंधित विभाग के अधिकारियों ने शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
वार्ड-पांच में में समस्याओं का अंबार
सीवरेज : वार्ड नंबर पांच की अधिकांश आबादी सीवरेज सुविधा से वंचित है। सीवरेज कनेक्शन के लिए आवेदन के बावजूद अभी तक लोगों को कनेक्शन नहीं मिल पाए हैं।
पेयजल : शहर के लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा। कहीं पानी के कम प्रेशर की दिक्कत है।
बिजली : वार्ड के बाशिंदे बिजली की आंख मिचौनी से भी परेशान हैं। बिजली के खंभों पर खुले ज्वाइंट भी हादसों को न्योता दे रहे हैं।
रास्ते : वार्ड में कई जगह रास्तों की समस्या है। भीड़भाड़ वाली गलियों में लोगों को आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं।
सफाई : निकासी नालियां अवरुद्ध हैं। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। नालियों में जमा गंदा पानी बीमारियों को न्योता दे रहा है।
जमीनी विवाद : वार्ड-पांच में प्राइमरी स्कूल के पास जमीन विवाद के कारण सार्वजनिक रास्ता बंद पड़ा है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं।
वार्ड में कई लोगों को अरसे से सीवरेज कनेक्शन नहीं मिल पाए हैं। नगर परिषद और आईपीएच विभाग को कई बार समस्या भी बताई गई है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
- पानो देवी
वार्ड में सीवरेज के साथ वार्ड में पेयजल की भी किल्लत है। सरकारी कार्यालयों के कई बार चक्कर भी काट चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
- मनोज गुप्ता
वार्ड में पेयजल की किल्लत है। पानी का समय निर्धारित नहीं होने सेलोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आईपीएच विभाग को कई बार समस्या बताई जा चुकी है। समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
- सुमन कुमार
वार्ड में पानी की समस्या है। विभाग ने एक साल में नई पाइप लाइन डाली, लेकिन अभी भी वार्ड के करीब आधा दर्जन परिवारों को पानी नहीं पहुंच रहा है। जब तक पानी की सप्लाई आती है, पानी चला जाता है।
- आरएल भाटिया
वार्ड में सीवरेज की समस्या है। अधिकतर परिवार सीवरेज कनेक्शन से वंचित हैं। विभाग सीवरेज कनेक्शन के लिए भूमि न होने का हवाला देकर पल्लू झाड़ लेता है।
- उतरा भारद्वाज
वार्ड में लोगों को सीवरेज कनेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं। कई परिवारों ने अरसे से सीवरेज कनेक्शन के लिए आवेदन किया है, लेेकिन अब तक लोगों को सीवरेज कनेक्शन नहीं मिल पाए हैं।
- आशा देवी
वार्ड में रास्ते अवरुद्ध पड़े हैं। पेयजल सप्लाई का भी समय निर्धारित नहीं है। इससे वार्ड के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
- राजेंद्र प्रसाद
वार्ड में बिजली के अधिकतर तार खुले पड़े हैं। इससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। मेरे मकान में बिजली की समस्या है। पड़ोसियों के घर में बिजली होती है, लेकिन अकेले इस घर में बिजली नहीं होती है।
- बीडी कौशल
क्या कहते हैं अधिकारी
नगर परिषद के उपाध्यक्ष दीप कुमार बजाज और पार्षद राजेश कुमार ने कहा कि प्राइमरी स्कूल के पास बंद रास्ते को मौके पर पहुंचकर लोगों के आवाजाही के लिए खोल दिया है। लोगों की बाकी समस्याएं भी शीघ्र दूर की जाएंगी।
आईपीएच विभाग के जेई राजेश धीमान ने कहा कि जो भी समस्याएं कार्यक्रम में बताई गई हैं, उन्हें शीघ्र दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछेक समस्या का मौके पर ही निरीक्षण कर लिया गया है।
वहीं, बिजली बोर्ड के जेई नरेश वर्मा ने कहा कि लोगों की समस्याएं ध्यान में आई हैं। शीघ्र ही सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा।