{"_id":"5722015a4f1c1be776a921ae","slug":"people-demands-from-dc-to-stop-mining-at-kunah-khadd","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुनाह खड्ड में खनन रोकने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुनाह खड्ड में खनन रोकने की उठाई मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 28 Apr 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
Soil illegal mining racket
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड हमीरपुर के तहत आधा दर्जन गांवों के लोग कुनाह खड्ड के खनन को रोकने के लिए उपायुक्त हमीपुर से मिले। उन्होंने मसियाणा पुल से लेकर टिक्कर पलासन तक खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की उपायुक्त से मांग की। लोगों ने 125 लोगों का हस्ताक्षरित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि कुनाह खड्ड पर दिन रात खनन जारी है। इससे साथ लगती उनकी मलकीयत भूमि भी खड्ड में तबदील हो चुकी है। कुनाह खड्ड पर करीब पांच पेयजल योजनाएं इन दिनों हांफ चुकी हैं। निरंतर हो रहे खनन से जल स्तर काफी नीचे चला गया है।
विज्ञापन
इससे पेयजल योजनाओं में पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा। पेयजल योजनाओं के ठप पड़ने से लोगों को पेयजल समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि खड्ड पर शमशानघाट स्थापित है। निरंतर हो रहे खनन से श्मशानघाट जाने वाला रास्ता भी टूट चुका है।
विज्ञापन
इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इस खड्ड की नीलामी 17 सितंबर 2015 को की गई है। नीलामी के बाद इस पर दिन रात खनन जारी है। यदि इसी तरह से खनन होता रहा तो खड्ड का जल स्तर काफी नीचे चला जाएगा।
इससे पानी की योजनाएं पूरी तरह से ठप पड़ जाएंगी। मसियाणा, मछेडू, बकारटी, जंगलरोपा, हार, जंद्राह, पलासन और नाल्टी गांवों के लोगों ने उपायुक्त से खड्ड की नीलामी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर ग्रामीण राकेश कुमार, अजय कुमार, सुरजीत सिंह, अनीता देवी, सुमनलता, जुगनी देवी, उर्मिला देवी उपस्थित रहे।