{"_id":"6828e6bb4ebd3b544907ef5e","slug":"people-demanded-extension-of-bpl-application-date-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-155945-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बीपीएल आवेदन तिथि को बढ़ाने की लोगों ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बीपीएल आवेदन तिथि को बढ़ाने की लोगों ने की मांग
Sun, 18 May 2025 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 18 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। बीपीएल के आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 17 मई है। लोगों ने प्रशासन से इस तिथि को बढ़ाने की मांग की है।
लदरौर क्षेत्र के लोगों में अजय कुमार, सुनील कुमार, रमन शर्मा, कांता देवी आदि ने कहा कि जानकारी के अभाव में लोग बीपीएल के आवेदन नहीं कर पाए हैं। वहीं, कुछ लोग बीमारी के चलते व दिव्यांगता में अभी फार्म जमा करवाने से छूट गए हैं। कई लोगों के पास बीपीएल में शामिल होने के लिए आवश्यक दस्तावेज भी पूर्ण नहीं थे, जिस कारण वह बीपीएल में शामिल होने के लिए अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं।
उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि आवेदन तिथि को बढ़ाया जाए, ताकि वह भी इस कार्य को पूर्ण कर सकें। गौर रहे कि सरकार की ओर से बीपीएल के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई निर्धारित की गई थी। कई लोगों ने इस तिथि तक आवेदन किया है, वहीं कुछ रह गए हैं। बीपीएल में शामिल होने के लिए सरकार की ओर से मानदंड निर्धारित किए गए हैं। निर्धारित मानदंडों को पूर्ण करने वाले लोगों को इस श्रेणी में शामिल किया जाएगा।