Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People begin returning to work after celebrating Diwali; crowds increase at Sujanpur bus stand.

Hamirpur (Himachal) News: दिवाली मनाकर काम पर लौटने लगे लोग, सुजानपुर बस अड्डे पर बढ़ी भीड़

Wed, 11 Nov 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 11 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
People begin returning to work after celebrating Diwali; crowds increase at Sujanpur bus stand.
अखिल राणा, निवासी चूला
सुजानपुर/हमीरपुर। दिवाली का त्योहार मनाने के बाद अब लोग धीरे-धीरे अपने कार्यस्थलों की ओर लौटने लगे हैं। मंगलवार को सुजानपुर बस अड्डे पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ती नजर आई।
विज्ञापन

स्थान : सुजानपुर बस अड्डा, समय : दोपहर 12 बजे। दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी जाने वाले यात्री बसों की जानकारी ले रहे हैं। कई यात्री बसों का इंतजार कर रहे हैं, जबकि कुछ टैक्सियों से बस अड्डे पहुंचकर आगे के सफर के लिए बसों की समयसारिणी के बारे में पूछ रहे हैं।
विज्ञापन

दोपहर 12:30 बजे तक बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगी है। बस परिचालक भी यात्रियों को अपनी-अपनी बसों में बैठने के लिए आवाज लगा रहे हैं। कुछ परिचालक विभिन्न स्टेशनों के नाम लेकर यात्रियों को बसों में बैठने के लिए बुला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि दिवाली मनाने के लिए कई लोग शनिवार को अपने घर पहुंचे थे। अब त्योहार की छुट्टियां समाप्त होने के बाद वे वापस शहरों और कार्यस्थलों की ओर लौट रहे हैं। हालांकि, कुछ यात्रियों ने बुधवार तक घर पर ही रुकने की योजना बनाई है।
बुधवार को भैया दूज का त्योहार होने के चलते कई लोग परिवार के साथ पर्व मनाने के बाद ही वापस लौटेंगे। ऐसे में बुधवार को भी बस अड्डों पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है।
बॉक्स
हमीरपुर से पांच विशेष बसों की मिली सुविधा
हमीरपुर बस अड्डे पर भी लोग अपने कार्यस्थलों की ओर लौटते नजर आए। यात्रियों की संख्या और उनकी मांग को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन ने दोपहर तक पांच विशेष बसों की व्यवस्था की। इनमें तीन बसें चंडीगढ़, एक जालंधर और एक होशियारपुर के लिए चलाई गई। एचआरटीसी निगम प्रबंधन के अनुसार यात्रियों की मांग और उपलब्धता के आधार पर अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं, ताकि त्योहार के बाद घर लौट रहे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो।
-
त्योहार मनाने के लिए घर आया था। अब वापस चंडीगढ़ जा रहा हूं। उम्मीद है कि शाम तक चंडीगढ़ पहुंच जाऊंगा। -अखिल राणा, निवासी चूला
बद्दी में निजी क्षेत्र में काम करता हूं। कुछ दिन पहले घर आया था। वापस बद्दी जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा हूं। -सुनील कुमार, निवासी खैरा
बसों में काफी भीड़ है। चंडीगढ़ में काम करता हूं। यहां से हमीरपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा हूं, वहां से चंडीगढ़ के लिए बस लूंगा। -निर्मल सिंह, निवासी पतालधार


कोट
पर्याप्त मात्रा में बसें दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अन्य शहरों के लिए जाती हैं। यात्रियों की मांग के अनुसार बसों का संचालन किया जा रहा है। -राजकुमार पाठक, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी मंडल हमीरपुर

अखिल राणा, निवासी चूला

अखिल राणा, निवासी चूला

अखिल राणा, निवासी चूला

अखिल राणा, निवासी चूला

अखिल राणा, निवासी चूला

अखिल राणा, निवासी चूला

अखिल राणा, निवासी चूला

अखिल राणा, निवासी चूला

अखिल राणा, निवासी चूला

अखिल राणा, निवासी चूला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article