फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People are not concerned with cleanliness, heaps of garbage are lying in the open.

Hamirpur (Himachal) News: सफाई से लोगों का नहीं सरोकार, खुले में कूड़े के लगाए अंबार

Sun, 08 Feb 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 08 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
People are not concerned with cleanliness, heaps of garbage are lying in the open.
नगर निगम हमीरपुर के तहत ट्राला यूनियन के समीप लगे कूड़े के अंबार। संवाद
हमीरपुर। नगर निगम की ओर से डोर-टू-डोर गारबेज उठाने की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद कुछ लोग चंद रुपये बचाने के लिए कूड़े को सफाई कर्मचारियों को देने की बजाय खुले में फेंक रहे हैं।
विज्ञापन

इससे नगर निगम के स्वच्छ भारत स्वच्छ शहर अभियान को भी झटका लग रहा है। वहीं, साफ जाहिर हो रहा है कि लोगों को सफाई व्यवस्था से कोई सरोकार नहीं है। हालांकि, नगर निगम की ओर से हॉट स्पॉट स्थानों पर सफाई अभियान शुरू करते हुए लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही हिदायत भी दी जा रही है कि जागरूकता अभियान के बाद उनके खिलाफ खुले में कूड़ा फेंकने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम हमीरपुर के तहत स्वच्छता के सारथी व नगर निगम के अधिकारी लोगों को खुले में कूड़ा न फेंकने को लेकर जागरूक कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग खुले में कूड़ा फेंकने से बाज नहीं आ रहे हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने स्थानीय निकाय के अधीन सलासी में हॉट स्पॉट बन चुके स्थानों का निरीक्षण भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शनिवार को नगर निगम के अधिकारियों ने हमीरपुर से अणु सड़क पर ट्राला यूनियन के समीप बने हॉट स्पॉट का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर कौवों को खाना डालने वाले लोगों को रोका गया तथा उन्हें खुले में गंदगी न फैलाने को लेकर जागरूक किया गया। वहीं, सलासी पुल की सफाई भी की गई।


कोट :

नगर निगम के तहत ट्राला यूनियन के पास कुछ लोग कौवों को खाना डाल रहे थे। उन्हें रोका गया है तथा खुले में कूड़ा न फेंकने को लेकर जागरूक किया गया। इसके साथ ही हॉट स्पॉट बन चुके स्थानों पर सफाई करवाई जा रही है। -राम प्रसाद शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article