फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   people angry to pay 8 month garbage bill

सुजानपुर में 8 माह का कूड़ा शुल्क एक साथ वसूल रही नगर परिषद

Fri, 18 Sep 2020 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद की अपनी व्यवस्था और व्यस्तता अब जनता पर भारी पड़ रही है। आठ माह तक सफाई का भारी भरकम शुल्क कोरोना वायरस की मंदी के चलते जनता पर डाल दिया है। पहले हर माह शुल्क की वसूली कर ली जाती थी। नगर परिषद के इस रवैये से लोगों में रोष पनपने लगा है। जनता ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ जिला प्रशासन और सरकार से शिकायत करने की तैयारी कर ली है। शहर में कूड़ा कर्कट एकत्रित करने के बदले नगर परिषद लोगों के घर-दुकानों से शुल्क की उगाही करती है। नगर परिषद सफाई व्यवस्था को लेकर के घरों से कूड़ा कर्कट उठाने के लिए घरों से 50 रुपये प्रतिमाह तथा दुकानों से 100 रुपये प्रति माह एकत्रित करती है।
विज्ञापन

अब नगर परिषद की अपनी व्यस्तता ने शहरवासियों को समस्या खड़ी कर दी है। एक तरफ जहां लॉकडाउन के चलते मंदी छाई हुई है तो दूसरी तरफ नगर परिषद ने फरवरी माह से ही शुल्क लेना बंद कर दिया था। अपनी इस व्यस्तता के कारण शुल्क की समय पर उगाही न करने के कारण अब नगर परिषद ने एक साथ कूड़ा शुल्क लेना शुरू कर दिया है। जिस कारण लोगों की आर्थिक सहायता बिगड़ गई है। महिला मंडलों, सहायता समूहों को शुल्क उगाही करने की यह जिम्मेवारी उनके लिए भी परेशानी पैदा कर रही है।
विज्ञापन

लोगों की ओर से शुल्क एकमुश्त न देने पर उन्हें भी घर द्वार के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। नगर परिषद की ओर से शुल्क की समय पर उगाही न करने का ढुलमुल रवैया लोगों पर भारी पड़ रहा है। नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष ओमकार स्वरूप, विकास महाजन, रमन सरवन, जगपाल आदि ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया है। नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद ने भटनागर ने कहा कि भले ही एक मुश्त शुल्क न लिए जा रहे हों लेकिन, शुल्क चुकता करना ही पड़ेगा। प्रशासन व्यवस्था को बनाए रखे ताकि जनता को आर्थिक बोझ न पड़े। नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक मेहरा ने माना कि 8 माह का शुल्क लिया जाएगा। नगर परिषद प्रशासन जनता के हितों को लेकर कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed