फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pensioners should submit survival certificate to the treasury office from the first time: Union

पहली से जीवित प्रमाण पत्र कोषागार कार्यालय में जमा कराएं पेंशनर : संघ

Sun, 30 Jun 2024 06:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
31 जुलाई तक आयकर की रिटर्न देने को भी कहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। हिम-आंचल पेंशनर संघ ने कहा कि सदस्यों के कोषागार में दिए गए जीवित प्रमाण की वैधता रविवार को समाप्त हो चुकी है। अगले वर्ष 30 जून 2025 तक के लिए पहली जुलाई 2024 से जीवित प्रमाण पत्र कोषागार कार्यालय को देने शुरू हो जाएंगे, जो सितंबर तक दिए जा सकते हैं। जिला प्रधान हमीरपुर केसी गौतम ने कहा कि सदस्य अपना जीवित प्रमाण पत्र फार्म भरकर स्वयं कोषागार कार्यालय में दें या इसे जीवन प्रमाण फेस एप या लोकमित्र केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन भिजवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त संघ की जिला और खंडों की बैठकों में हमीरपुर जिला इकाई ऑनलाइन जीवित प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास करेगी। खंड प्रधान अपने खंड में ऐसे सदस्यों जो रुग्णावस्था में हैं या चलने फिरने में असमर्थ हों, उनका ब्योरा एकत्रित कर लें ताकि खंड बैठकों के दौरान ऐसे सदस्यों को उनके घर-द्वार पर नि:शुल्क डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। यह सुविधा जिला बिलासपुर और साथ लगते अन्य जिलों के खंडों के सदस्यों को भी उपलब्ध रहेगी। आयकर के दायरे में आने वाले पेंशनर 31 जुलाई तक अपनी आयकर की रिटर्न अवश्य भेज दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed