फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pensioners expressed anger over not receiving pension revision amount

Hamirpur (Himachal) News: पेंशन संशोधन की राशि न मिलने पर पेंशनरों ने जताया रोष

Tue, 11 Feb 2025 05:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 05:10 AM IST
विज्ञापन
हिम-आंचल पेंशनर संघ की हमीरपुर इकाई की मासिक बैठक में पेंशनरों की मांगों पर चर्चा
विज्ञापन

महंगाई भत्ते की दो किस्तों का एरियर, चिकित्सा बिलों की अदायगी का मामला भी उठाया

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। हिम-आंचल पेंशनर संघ की हमीरपुर जिला इकाई की मासिक बैठक प्रधान केसी गौतम की अध्यक्षता में पेंशनर भवन हमीरपुर के सभागार में हुई। बैठक में वक्ताओं ने पेंशनरों की लंबित मांगों पर विचार-विमर्श किया।
इस दौरान पेंशन संशोधन पर मिलने वाली राशि का अभी तक भुगतान न करने पर पेंशनरों ने सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया। इसके अलावा कम्युटेशन की बकाया राशि, जारी महंगाई भत्ता की दो किस्तों का एरियर, चिकित्सा बिलों की अदायगी, चिकित्सा भत्ते में बढ़ोतरी का मामला सरकार से उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

जिला प्रधान केसी गौतम ने खंडों में सत्र 2025-27 के लिए चलाए जा रहे सदस्यता कार्यक्रम की प्रगति पर खंड पदाधिकारियों के प्रयासों पर संतोष जताया। उन्होंने बताया कि काफी सदस्य डिजिटल माध्यम से भी अपना शुल्क सीधे संघ के बैंक खाता में भेज रहे हैं। उन्होंने बताया कि महालेखाकार कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उक्त कार्यालय में दिसंबर 2023 तक प्राप्त मामलों में से लगभग 100 मामले निपटाने बाकी हैं, जबकि वर्ष 2024 में प्राप्त मामलों में से 7793 के करीब केस निपटाने बाकी हैं। प्रदेशाध्यक्ष योग राज शर्मा ने बैठक में पेंशनरों को आश्वस्त किया कि प्रदेश इकाई शीघ्र ही मुख्यमंत्री से वार्ता का समय लेने का प्रयास करेगी। यदि सरकार पेंशनरों की वित्तीय भुगतान को लेकर बजट में प्रावधान नहीं करती तो संघ को संघर्ष की रणनीति बनाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस दौरान देश राज शर्मा, रत्न चंद, राम चंद कटोच, हेमराज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed