{"_id":"67a65dbd6b6f29b9b50e288a","slug":"pensioners-expressed-anger-over-not-receiving-arrears-of-ongoing-installments-of-dearness-allowance-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-147663-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: महंगाई भत्ता की जारी किस्तों का एरियर न मिलने पर पेंशनरों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: महंगाई भत्ता की जारी किस्तों का एरियर न मिलने पर पेंशनरों ने जताया रोष
Sat, 08 Feb 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
कांगू(हमीरपुर)। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ खंड इकाई नादौन की मासिक बैठक शुक्रवार को कांगू में हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई के वरिष्ठ सदस्य सुखदेव शर्मा ने की।
खंड महासचिव जगदीश चंद शर्मा (सासन) ने बैठक एजेंड़ा प्रस्तुत कर खंड में चल रही विभिन्न गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक में पेेंंशनरों की लंबित मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पेंशनरों ने कहा कि उनके पेंशन संशोधन के मामले लंबे समय से महालेखाकार कार्यालय में अटके हैं। जनवरी 2016 से 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों को पेंशन संशोधन पर मिलने वाली ग्रैच्युटी, कम्युटेशन, लीव-इनकैशमेंट की राशि का भुगतान तीन वर्षों से नहीं हुआ है।
इससे पेंशनरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेंशनरों ने महंगाई भत्ता की जारी दो किस्तों का एरियर व चिकित्सा बिलों का भुगतान न होने पर रोष व्यक्त किया। पेंशनरों ने प्रदेश सरकार से संघ की समस्याओं का समाधान करने का अनुरोध किया है और केंद्र सरकार की ओर से जारी केंद्रीय बजट में मध्यम वर्ग को आयकर में प्रस्तावित छूट के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
बैठक में खंड के वरिष्ठत्तम सदस्य रत्न चंद शर्मा, निवासी मनसाई और सुखदेव कटोच, निवासी बीहडू को स्मृति चिन्ह व मफलर पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक में ओम प्रकाश सुमन, अमरनाथ शर्मा, बलदेव सिंह पटियाल किशोर चंद शर्मा, नसीब सिंह धीमान, करतार चंद, माधोराम, धर्म चंद शर्मा, सुरेश कुमार सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।