फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pension should be given on the first day of every month: Union

हर माह की पहली तारीख को दी जाए पेंशन : संघ

Fri, 20 Sep 2024 05:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत्त पेंशनर कर्मचारी कल्याण संघ ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


समस्याओं को हल करने के लिए सरकार से जेसीसी की बैठक बुलाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। सेवानिवृत्त पेंशनर कर्मचारी कल्याण संघ ने शुक्रवार को हर माह समय पर पेंशन न मिलने और अन्य मांगों को लेकर गांधी चौक पर प्रदर्शन कर डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। पेंशनरों ने चेताया है कि जल्द उनकी मांगों को हल नहीं किया गया तो उन्हें अपना विरोध प्रदर्शन तेज करना पड़ेगा। सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष पीडी शर्मा व विजय चौधरी ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को पिछले कई वर्षों से हल नहीं कर रही है। इससे उन्हें समस्याएं आ रही हैं। मेडिकल बिलों का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है। लीव इनकैशमेंट और अन्य बिलों का भुगतान नहीं हो रहा है। इससे बुजुर्गों को अपना इलाज करवाने में दिक्कतें आ रही हैं।

पेंशनरों ने एकजुट होकर कहा कि सरकार उन्हें माह की 10 तारीख को पेंशन दे रही है जो गलत है। उन्हें हर माह की पहली तारीख को पेंशन दी जाए। वहीं, 1 जनवरी 2016 से जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं उनके एरिया और दूसरी सभी बकाया राशि का जल्द भुगतान किया जाए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने के लिए जल्द सरकार जेसीसी की बैठक आयोजित करे तथा पंजाब की तर्ज पर हिमाचल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी कम्यूटेशन 10 वर्ष तक की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed