{"_id":"57d6e3204f1c1b2d46d47843","slug":"pending-rasan-to-cosumers-in-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली को मिलेगा पेंडिंग राशन का कोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली को मिलेगा पेंडिंग राशन का कोटा
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 12 Sep 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सस्ते राशन की दुकानों में पिछले महीनों का पेंडिंग कोटा अक्तूबर माह में जारी होगा। बीते चार माह से डिपुओं में रिफाइंड और सरसों तेल की सप्लाई नहीं हो पाई है। हालांकि सितंबर माह में डिपुओं में सरसों तेल की आपूर्ति कर दी गई है। लेकिन, इसमें महज एक माह का कोटा जारी किया गया है। शेष चार माह का कोटा अक्तूबर माह में जारी होगा।
जिला हमीरपुर में कुल 292 सस्ते राशन की दुकानें हैं, जबकि राशन कार्ड धारकों की संख्या एक लाख 33 हजार 562 है। बीते एक साल से उपभोक्ताओं को सरसों तेल की आपूर्ति नहीं हो पाई है। सरसों तेल की जगह उपभोक्ताओं को रिफाइंड ही थमाया जा रहा है। जून माह के बाद उपभोक्ताओं को रिफाइंड की आपूर्ति भी नहीं हो पाई है।
हालांकि खाद्य आपूर्ति निगम ने सितंबर माह में रिफाइंड के साथ सरसों तेल की आपूर्ति एक साथ करने का दावा किया था। लेकिन, रिफाइंड और सरसों तेल का कोटा एक साथ देना तो दूर, निगम एक माह का पूरा सरसों तेल और रिफाइंड का कोटा भी नहीं दे पाया है। खाद्य आपूर्ति निगम रिफाइंड तेल का कोटा दिसंबर माह में टेंडर होने के बाद देने का हवाला दे रहा है, जबकि पेंडिंग सरसों तेल का कोटा दीपावली को जारी करने का तर्क दे रहा है।
विज्ञापन
सितंबर माह का सरसों तेल का कोटा डिपुओं को जारी कर दिया गया है। पेंडिंग कोटा अगले माह तक जारी कर दिया जाएगा। रिफाइंड के टेंडर नहीं हुए हैं। टेंडर होने के बाद ही रिफाइंड की आपूर्ति हो सकेगी।
-जेपी वशिष्ट, डीएम सिविल सप्लाई कार्पोरेशन, धर्मशाला।