फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   PDS ration supply delay, get by the end of this month

दिसंबर के आखिरी हफ्ते में मिलेगा राशन

Sat, 05 Dec 2015 07:54 PM IST
गगन दीप/अमर उजाला, हमीरपुर
गगन दीप/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 05 Dec 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
PDS ration supply delay, get by the end of this month

इस माह के आखिरी सप्ताह तक डिपुओं में पूरा राशन मिल सकेगा। दाल, चीनी और तेल के टेंडर होने से डिपुओं में राशन आपूर्ति प्रभावित होगी। हालांकि, आटा और चावल की सप्लाई डिपुओं में शुरू कर दी है। 60 फीसदी डिपुओं में पुराने स्टॉक से ही पूरी सप्लाई कर दी जाएगी। शेष 40 फीसदी डिपुओं में राशन की सप्लाई प्रभावित होगी। जिलाभर के राशनकार्ड धारकों को परेशानी होगी।

विज्ञापन


सिविल सप्लाई निगम के साल में दो बार टेंडर होते हैं। पहला टेंडर जून और दूसरा टेंडर दिसंबर माह में छह-छह माह के लिए होता है। हालांकि, दिसंबर माह में दोबारा टेंडर होंगे। जिला भर के 293 डिपुओं में राशन सप्लाई प्रभावित होगी। हालांकि, विभाग पुराने स्टॉक से आटा और चावल की पूरी सप्लाई देने का तर्क दे रहा है। 60 फीसदी डिपुओं में पुराने स्टॉक से ही आटा और चावल की सप्लाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दालों, चीनी और तेल का कोटा इस माह के आखिरी सप्ताह में मिल सकेगा। टेंडर प्रक्रिया में एक से डेढ़ सप्ताह का समय लगेगा। टेंडर लगने के बाद एक सप्ताह तक सप्लाई शुरू होगी। राशन देरी से जिला के 1,33,562 राशनकार्ड धारकों को परेशानी से जूझना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला में किसके कितने राशनकार्ड धारक

राशनकार्ड        धारकों की संख्या
एपीएल        87,786
बीपीएल        20,607
अंत्योदय        13,366
अन्य/एनएफएसए   11,803
कुल        1,33,562

दिसंबर माह में  सिविल सप्लाई निगम के टेंडर होंगे। टेंडर के बाद नया राशन आने तक पुराने स्टॉक की ही आपूर्ति की जाएगी।
- जेआर वर्मा, खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed