फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Payal first in slogan writing competition

Hamirpur (Himachal) News: नारा लेखन प्रतियोगिता में पायल प्रथम

Mon, 23 Sep 2024 06:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 06:20 PM IST
विज्ञापन
नादौन कॉलेज में स्वच्छ भारत मिशन के तहत करवाई प्रतियोगिताएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में सोमवार को स्वच्छ भारत अभियान समिति एनसीसी, एनएसएस, आरएंडआर के तत्वावधान में डॉ. सीमा शर्मा के मार्गदर्शन में पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल गौतम ने की। उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया और प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की सराहना की। इस वर्ष के स्वच्छ भारत अभियान की थीम स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत आयोजित इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करना था।



पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डॉ. नवीन शर्मा, डॉ. अंजू, और डॉ. रजनी शामिल रहे, जबकि नारा लेखन प्रतियोगिता के लिए निर्णायक मंडल में प्रो. योगेश कौंडल, डॉ. अमृत लाल शर्मा और प्रो. आदिका शामिल रहे। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पायल शर्मा, द्वितीय स्थान आशीष तथा तृतीय स्थान आरती, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्वेता द्वितीय स्थान तृषा तृतीय स्थान लेख राज ने हासिल किया। समारोह के अंत में प्राचार्य ने विजयी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उन्हें समाज में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के अन्य प्रमुख शिक्षकों, जिनमें डॉ. विक्रम सिंह ठाकुर, प्रो. कल्पना चड्ढा, डॉ. नीतिका, डॉ. रितिका जंवाल, प्रो. योगेश कोंडल, डा अमृत लाल शर्मा, डॉ. सीमा, डॉ. माला, डॉ. नवीन शर्मा, डॉ. रजनी, डॉ. अंजू और प्रो. आदिका ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और प्रतियोगिता को सफल बनाने में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed