फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Patwari-Kanungo on strike, work halted in tehsil, sub-tehsils

Hamirpur (Himachal) News: पटवारी-कानूनगो हड़ताल पर, तहसील, उपतहसीलों में कामकाज ठप

Wed, 05 Mar 2025 05:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 05 Mar 2025 05:59 PM IST
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाएं देने वाले बच्चों के नहीं बन पा रहे प्रमाण पत्र
पटवारी-कानूनगो को स्टेट कैडर में बदलने की अधिसूचना का हो रहा विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। पटवारी-कानूनगो की अनिश्चितकालीन पेन डाउन हड़ताल के कारण पटवार सर्किलों, तहसीलों और उपतहसीलों में कामकाज ठप है। हड़ताल के कारण रजिस्ट्री, इंतकाल, तकसीम, डिमार्केशन, जमाबंदी अपडेशन सहित अन्य कार्य प्रभावित हुए। मंगलवार को भी जिला के तहसील, उपतहसील सहित पटवार सर्कलों-कानूनगो कार्यालयों में राजस्व संबंधित कार्य नहीं हो पाए हैं। इस कारण लोग भी परेशान हैं। खासकर अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाएं देने वाले बच्चों के प्रमाण पत्र भी नहीं बन पा रहे हैं।
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन करने को हिमाचली बोनोफाइड, आय, लैंड लेस, जाति प्रमाण पत्र, ओबीसी जैसे सर्टिफिकेट की जरूरत होती है। मगर पटवारी-कानूनगो के हड़ताल पर जाने से बच्चों को यह सर्टिफिकेट नहीं मिल रहे हैं। सरकार की ओर से कुछ दिन पहले ही पटवारी-कानूनगो को स्टेट कैडर में तब्दील करने की अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन

इस फैसले के मुताबिक पटवारी और कानून को जिला से बाहर राज्य में कहीं भी ट्रांसफर किया जा सकेगा। पटवारी-कानूनगो सरकार के इस निर्णय का विरोध कर रहे हैं। पटवारी-कानूनगो संघ हमीरपुर की अध्यक्ष मीना ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानती हैं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed