फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Patients suffering from cold, cough and flu in Tauni Devi

Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी में सर्दी-खांसी और जुकाम ने जकड़े मरीज

Fri, 26 Dec 2025 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 26 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from cold, cough and flu in Tauni Devi
डॉ. लश्करी राम राठौर नागरिक अस्पताल टौणी देवी में स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे मरीज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टौणी देवी (हमीरपुर)। डॉ. लश्करी राम राठौर नागरिक अस्पताल टौणी देवी में सर्दी के मौसम में मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि होती देखी जा रही है। सर्दी-जुकाम, खांसी, जोड़ों में दर्द जैसी बीमारियों से ग्रस्त बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।
चिकित्सक मरीजों को दवा देने के साथ-साथ सर्दी से बचाव के उपाय भी बता रहे हैं। रोजाना अस्पताल में करीब 30 से 40 मरीज तो सर्दी-जुकाम से पीड़ित पहुंच रहे हैं। जनवरी में ठंड और बढ़ने की संभावना है। टौणी देवी अस्पताल में रोजाना 150 से अधिक मरीजों की ओपीडी रहती है।
विज्ञापन

सामान्य दिनों में जहां सर्दी-जुकाम के करीब 20 से 30 मरीज आते हैं, वहीं ठंड के मौसम में यह संख्या बढ़कर 40 तक पहुंच रही है। बीएमओ टौणी देवी डॉ. रमेश रत्तू ने मरीजों को जागरूक करते हुए सलाह दी कि सिर और कान ढककर रखें। गर्म कपड़े और गर्म पानी का प्रयोग करें। रात के समय खुले में न घूमें और हरसंभव तरीके से सर्दी से बचाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह-शाम अलाव से हाथ-पैर सेंकते रहें। बच्चों को सर्दी से बचाना अति आवश्यक है। महिलाओं को भी गर्म पानी से बर्तन साफ करने और घरों में पोछा लगाने के लिए गर्म पानी का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed