फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Patients suffering due to strike of doctors

चिकित्सकों की हड़ताल से मरीज बेहाल

Mon, 28 Jun 2021 07:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। चिकित्सकों की हड़ताल से मरीज बेहाल हैं। गंभीर रोगियों समेत गर्भवती महिलाएं कतार में हैं लेकिन ओपीडी शुरू नहीं हो पा रही है। दो घंटे का इंतजार मरीजों की जान पर भारी साबित हो रहा है। चिकित्सकों की हड़ताल की कीमत धूप में कतारबद्ध खड़े मरीज चुकाने को मजबूर हैं। यह नजारा सोमवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में चिकित्सकों की पेनडाउन हड़ताल के दौरान देखने को मिला। सुबह साढ़े नौ बजे, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के बाहर सड़क पर मरीजों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। चिकित्सकों की दो घंटे की हड़ताल से बेखबर सैकड़ों मरीज अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन

इन मरीजों को गेट बंद कर सड़क पर खड़ा कर दिया गया। इसके बाद एक-एक करके गेट के अंदर प्रवेश दिया गया। दस बजे मरीज धीरे-धीरे ओपीडी के बाहर जमा होना शुरू हुए। साढ़े दस बजे मेडिकल कॉलेज की सभी ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ जुट गई। मेडिकल कॉलेज के कुछ चिकित्सक मांगों को लेकर पेनडाउन स्ट्राइक पर हैं, जबकि कई ओपीडी में बैठे हैं। मरीज साढ़े ग्यारह बजे खुलने वाली हड़ताल का इंतजार कर रहे हैं और अपना नंबर पहले लगवाने के चक्कर में ओपीडी के बाहर ही करीब डेढ़ से दो घंटों से कतार में खड़े रहे। अधिकतर ओपीडी में चिकित्सक 11 बजे के बाद ही बैठे। इस दौरान गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीज, गर्भवती महिलाएं और वृद्ध मरीजों ने अपने तीमारदारों को कतारों में खड़ा किया और खुद बैंच पर बैठ गए। ग्यारह बजे के बाद अस्पताल की ओपीडी शुरू हुई तो ओपीडी के बाहर मरीजों में पहले उपचार करवाने की होड़ मच गई। इस संदर्भ में मेडिकल कॉलेज की रेजिंडेट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने प्राचार्य को भी अपनी मांगों और हड़ताल संबंधी अवगत क रवाया। मंगलवार 29 जून से एसोसिएशन रोजाना दो घंटे की पेनडाउन स्ट्राइक करेगी। जिले के अन्य अस्पतालों में चिकित्सक दो घंटे की पेनडाउन स्ट्राइक पर रहे।
विज्ञापन

इनसेट...
पंजाब पे कमीशन का हो रहा विरोध
पंजाब पे कमीशन के आधार पर एनपीए को 25 फीसदी से पांच फीसदी ही रखा गया है जबकि 20 फीसदी काटा गया है। प्रदेश में भी पंजाब की तर्ज पर ही वेतन मिलता है, इसलिए चिकित्सक इस निर्णय से खफा है। वहीं, कोविड हेल्थ सेंटरों में ड्यूटी के बाद चिकित्सकों की संगरोध अवधि भी खत्म करने पर चिकित्सकों ने रोष जताया है। इसके अलावा चिकित्सकों के साथ चंबा में हुए दुर्व्यवहार पर कोई कार्रवाई न होने से भी चिकित्सक नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
जारी रहेगी हड़ताल : डॉ. अभिषेक
रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अभिषेक ठाकुर ने कहा कि सोमवार को कुछ चिकित्सक हड़ताल पर रहे। जबकि कई ओपीडी में पहुंचे। मंगलवार से अस्पताल में दो घंटों की पेनडाउन हड़ताल सुचारू की जाएगी। अगर मांगें नहीं मानी गई तो यह हड़ताल बढ़ भी सकती है। सोमवार को समय पर सूचना जारी न होने के कारण कुछ डॉक्टर्स असमंजस में रहे, इस कारण कई ओपीडी पहुंच गए थे, जबकि कई हड़ताल पर थे और ओपीडी देरी से शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed