{"_id":"5f43fd588ebc3e3cc205750c","slug":"patient-at-bhoranj-hospital-found-corona-positive-hamirpur-hp-news-sml3427701185","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरंज अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचा मरीज निकला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचा मरीज निकला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोरंज में उपचार के लिए पहुंचा एक मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है। मरीज के कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव निकलने के बाद अस्पताल में हड़कंप है। मामले का पता चलते ही स्वास्थ्य विभाग ने पूरे अस्पताल को सील कर एक दिन के लिए अस्पताल बंद रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं। कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में एक महिला चिकित्सक, तीन नर्सिज, दो एएनएम और मरीजों समेत करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग संपर्क में आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटीन होने के निर्देश जारी किए हैं। भोरंज उपमंडल के तहत गांव जिजवीं का रहने वाला 28 वर्षीय युवक बद्दी में नौकरी करता था। वह कुछ दिन पूर्व ही हमीरपुर लौटा। युवक टायफाइड के लक्षण पाए जाने पर उपचार के लिए 21 अगस्त को भोरंज अस्पताल पहुंचा। गंभीर बीमार होने के चलते चिकित्सकों ने चैकअप के बाद उसे अस्पताल के पुरुष मेडिकल वार्ड में भर्ती कर लिया। लेकिन रात करीब आठ बजे उसे उपचार के लिए डॉ. राधा कृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज में भी स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ लसके संपर्क में आया है। मरीज का 22 अगस्त को कोविड-19 जांच के लिए सैंपल लिया गया था, जिसकी कोविड-19 पॉजिटिव रिपोर्ट सोमवार दोपहर बाद पहुंची है। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मरीज को कोविड-19 केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया गया है। उधर, बीएमओ भोरंज डॉ. ललित कालिया ने बताया कि 21 अगस्त को एक मरीज अस्पताल आया था, जो कि सोमवार को कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसके संपर्क में आए लोगों के चलते अस्पताल मंगलवार को बंद रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह मंगलवार को अस्पताल में उपचार के लिए न आएं।