फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Patayau residents giving message of brotherhood by worshiping Muslim girls

मुस्लिम कन्याओं का पूजन कर भाईचारे का संदेश दे रहे पटयाऊ के बाशिंदे

Wed, 13 Oct 2021 08:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
Patayau residents giving message of brotherhood by worshiping Muslim girls
पटयाऊ में कन्या पूजन के दौरान मुस्लिम बच्चियां व अन्य। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जम्मू-कश्मीर में धर्म के नाम पर चल रहे तनाव के बीच जिला हमीरपुर के पटयाऊ गांव में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल पेश की गई है। आजकल नवरात्रों में कन्या पूजन किया जा रहा है। इसमें हिंदू धर्म की परंपराओं के अनुसार घरों में कन्या पूजन किया जाता है। लोग अपने ही धर्म की छोटी कन्याओं का पूजन करते हैं, लेकिन ग्राम पंचायत नाल्टी में ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं। नाल्टी पंचायत के गांव पटयाऊ के लोग गांव में बसे एक प्रवासी मुस्लिम परिवार को अपने धार्मिक कार्यक्रमों में ठीक वैसे ही शामिल करते हैं जैसे अन्य समुदाय के लोगों को किया जाता है। नवरात्रों में मंगलवार को सिंपल शर्मा पत्नी शशि पाल के घर में भजन कीर्तन था।
विज्ञापन

भजन कीर्तन के बाद कन्या पूजन किया गया। इसमें मुस्लिम समुदाय की भी बेटियों का पूजन किया गया। इलाके भर के लोग इसकी सराहना कर रहे हैं। आयोजक सिंपल ने कहा कि पड़ोस में ही प्रवासी मुस्लिम समुदाय का परिवार रहता है। उनके घर में कीर्तन था और उसके बाद कन्या पूजन किया गया। इसमें इस परिवार की बेटियों को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धर्म कोई भी हो, नवरात्र में हर बच्ची माता रानी का रूप होती है। इंसान ने धर्म बनाए हैं, भगवान ने नहीं। इस परिवार के लोग यहां के लोगों के साथ बहुत की प्रेम भावना के साथ रहते हैं और बहुत सहयोग करते हैं। वहीं, इन बेटियों की माता ऊरन कहती हैं कि वह उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं की रहने वाली है। 15-16 वर्षों से यहीं रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। बेटियों के नाम नरगिस, सिमरन, आलिया है और बेटे का नाम आरिश है। पति का नाम समसुदीन है। एक वर्ष पहले बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। तब गांव के लोगों ने ही बच्चों को देखा। उन्होंने कहा कि लोग भी सहयोग करते हैं। धर्म से बड़ी इंसानियत होती है। आपस में झगड़ने की बजाय सभी धर्म के लोगों को प्यार से रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed