फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Passion for sports even among the trainees doing professional courses: Prof. Shashi

व्यावसायिक कोर्स करने वाले प्रशिक्षुओं में भी खेल का जुनून : प्रो शशि

Fri, 29 Mar 2024 01:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ वीरवार को कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान ने किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का आग्रह किया। कहा कि व्यावसायिक कोर्स करने वाले विद्यार्थी भी खेल के प्रति रुचि रखते हैं, इसका प्रमाण है कि तकनीकी विवि की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में इतनी अधिक संख्या में खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 28 से 30 मार्च तक होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी हमीरपुर में वीरवार को शुरू हुई। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय व संबंधित इंजीनियरिंग, फार्मेसी और मैनेजमेंट के 26 सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों की टीमें भाग ले रही हैं। इन शिक्षण संस्थानों से कुल 812 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 587 छात्र और 225 छात्राएं शामिल हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव विशिष्ठ अतिथि रहे। खेलकूद प्रतियोगिता में महिला व पुरुष वर्ग की कबड्डी, वॉलीबाल, हैंडबाल, बैडमिंटन, चेस, कैरम बोर्ड, टेबल टेनिस, जूडो और ताइक्वांडो के मुकाबले खेले जा रहे हैं। पहले दिन पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का मुकाबला एचआईईटी शाहपुर और हाइपर फार्मेसी कॉलेज नादौन की टीम के बीच खेला गया। इसमें एचआईईटी शाहपुर ने नादौन की टीम को 45-23 अंक से पराजित किया। वहीं, वॉलीबाल में पीजी कॉलेज ऊना और पीजी कॉलेज धर्मशाला में बीच पहला मुकाबला खेला गया। अन्य खेलों के पहले चरण के मुकाबले भी पहले दिन शुरू हो गए। इससे पूर्व गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में गिद्दा और नाटी से धमाल मचाया। इस मौके पर गौतम कॉलेज के संस्थापक जगदीश गौतम, रजनीश गौतम सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों की टीमों के साथ आए प्राध्यापक व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed