{"_id":"64500df69e05afd63b0a5884","slug":"passing-canceled-due-to-bad-weather-now-it-will-be-held-on-four-hamirpur-hp-news-c-19-1-139097-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: खराब मौसम के चलते रद्द की पासिंग, अब चार को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: खराब मौसम के चलते रद्द की पासिंग, अब चार को होगी
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में सोमवार को वाहनों की प्रस्तावित पासिंग खराब मौसम के चलते नहीं हो पाई। इसके चलते वाहन मालिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दर्जनों वाहन मालिक अपने-अपने वाहनों की पासिंग के लिए सोमवार को सुबह दस बजे हमीरपुर पहुंच चुके थे। लेकिन लंबा इंतजार करने के बाद भी वाहनों की पासिंग नहीं हो पाई।
इसके चलते उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। सुबह दस बजे से लेकर 11 बजे तक हल्की बारिश हुई। इसके बाद भी बीच-बीच में रूक-रूक कर बारिश होने से वाहनों की पासिंग नहीं हो पाई। आरटीओ हमीरपुर अंकुश शर्मा ने बताया कि एक मई वाहनों की निर्धारित पासिंग खराब मौसम के चलते रद्द की गई है। उन्होंने बताया कि अब वाहनों की पासिंग के लिए चार मई निर्धारित की गई है।