{"_id":"67a9fd09c084e82d6f0fe87e","slug":"passengers-upset-due-to-arbitrariness-of-bus-drivers-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-147919-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बस चालकों की मनमानी से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बस चालकों की मनमानी से यात्री परेशान
Tue, 11 Feb 2025 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 11 Feb 2025 06:48 AM IST
विज्ञापन
रविवार को मनमर्जी से चलती हैं निजी बसें, लोगों ने उठाई समस्या के समाधान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
अवाहदेवी (हमीरपुर)। बस संचालकों की मनमानी से यात्री परेशान हो रहे हैं। रविवार को निजी बसें मनमर्जी से चलती हैं। अवाहदेवी से बस्सी वाया चंबोह, जौह, बधानी रूट पर रविवार को कोई भी बस नहीं चलती है। इस रूट पर अन्य दिनों में करीब आधा दर्जन बसें चलती हैं। अवाहदेवी से पट्टा रूट पर भी यही हाल है। एचआरटीसी की बसें भी कम संख्या में चलती हैं, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अवाहदेवी में माता जालपा का मंदिर है जो कि सैकड़ों परिवारों की कुलदेवी है। रविवार को श्रद्धालु अपनी-अपनी मन्नत की भेंट चढ़ाने मंदिर आते हैं। बसें न चलने पर यात्रियों को टैक्सियों का सहारा लेना पड़ता है। ग्राम पंचायत चंबोह के प्रधान विपिन कुमार, वेद प्रकाश गर्ग, केहर सिंह, कश्मीर सिंह, रोशन लाल, राजेश कुमार, राकेश शर्मा, मनोज कुमार, प्रीतम सिंह, दीना नाथ ने प्रशासन से मांग की है कि रविवार को नियमित रूप से बसें चालाई जाएं, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।