{"_id":"6818c5f1baa974ef840a6042","slug":"passengers-are-troubled-due-to-change-in-timing-of-sarkaghat-delhi-bus-service-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-155026-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सरकाघाट-दिल्ली बस सेवा के समय में बदलाव से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सरकाघाट-दिल्ली बस सेवा के समय में बदलाव से यात्री परेशान
Tue, 06 May 2025 06:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 06 May 2025 06:35 AM IST
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के रूट सरकाघाट-दिल्ली की समय सारिणी में बदलाव से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। निगम की ओर से रूट के समय में बदलाव किया है। पूर्व में निगम की यह बस सरकाघाट से सुबह 4:40 बजे चलती थी और सुबह 5:10 बजे जाहू पहुंचती थी। इस समयानुसार चलने से यात्रियों को जाहू में शिमला या अन्य गंतव्यों की ओर जाने वाली बसों का आसानी से कनेक्शन मिल जाता था। अब निगम की ओर से बस के चलने का समय सुबह 5:00 बजे कर दिया गया है। समय में इस मामूली-सी लगने वाली देरी के कारण अब यह बस शिमला जाने वाली अन्य बसों से कनेक्ट नहीं हो पाती। परिणामस्वरूप, यात्रियों को शिमला या दिल्ली पहुंचने में देरी हो रही है। वहीं उन्हें अन्य बसें पकड़ने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों में सुरेंद्र जरयाल, अमरोह पंचायत प्रधान मीना देवी, कक्कड़ पंचायत प्रधान विनोद कुमार, भुक्कड़ प्रधान किशोर चंद, गरसाहड़ पंचायत प्रधान रेखा देवी, उपप्रधान विकास शर्मा, पपलाह पंचायत प्रधान अंकुश सैणी, उपप्रधान अनूप शर्मा आदि ने कहा कि सरकाघाट से दिल्ली जाने वाली बस के समय में बदलाव से स्थानीय यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बस का समय बदलने से सरकाघाट से भरेड़ी व शिमला-नवाही बस से दिल्ली को दूसरी बस लेने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। इस बदलाव से दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और मरीजों को विशेष रूप से परेशानी हो रही है। उन्होंने समस्या का समाधान करने की मांग की है।
सरकाघाट क्षेत्रीय प्रबंधक छुट्टी पर हैं। उनके आने के बाद ही बस की समय सारिणी में जो बदलाव किया गया है, उसके बारे में जानकारी लेने के बाद ही अगली कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
-विनोद ठाकुर, डीएम एचआरटीसी मंडी