{"_id":"663cd4ee35aff203740b61e8","slug":"passengers-are-facing-difficulty-in-taking-bus-in-dosadka-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-127279-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दोसड़का में यात्रियों को बस लेने में हो रही दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दोसड़का में यात्रियों को बस लेने में हो रही दिक्कत
विज्ञापन
बस स्टॉप में आज तक नहीं बन पाई वर्षाशालिका
कड़कड़ाती धूम में यात्री, विद्यार्थी बसों का इंतजार करने को मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर से हमीरपुर सड़क पर दोसड़का में यात्रियों को बसों का इंतजार करने में काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। दोसड़का में बस स्टॉप होने के बाद भी विभागीय अधिकारी वर्षाशालिका का निर्माण नहीं कर पाए है। बस स्टॉप से रोजाना काफी संख्या में यात्री, विद्यार्थी, हमीरपुर, नादौन, चंडीगढ़, दिल्ली, लुधियाना इत्यादि स्थानों को जाने के लिए यहां से बसों का इंतजार करते हैं लेकिन वर्षाशालिका न होने से उन्हें भयंकर गर्मी में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
बसों का इंतजार करने के लिए यात्रियों को आसपास की दुकानों का सहारा लेना पड़ता है लेकिन दुकानों में बैठने से अक्सर उनकी बसें छूट जाती है। स्थानीय लोगों कश्मीर सिंह, नरेंद्र सिंह, देश राज,सुनील कुमार ,राजेश कुमार, पूजा कुमारी, विशना देवी आदि ने कहा कि दोसड़का से एक सड़क हमीरपुर से सुजानपुर के लिए जाती है और एक सड़क नादौन के लिए जाती है। चौराहा होने के कारण यहां से लोग एक दूसरे स्थान को जाने के लिए बसों का इंतजार करते हैं लेकिन वर्षाशालिका की सुविधा न होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामान करना पड़ रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से वर्षाशालिका का निर्माण करने की मांग है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग उपमंडल सुजानपुर के सहायक अभियंता ई अभिषेक शर्मा ने कहा कि दोसड़का स्थान पर वर्षाशालिका बनाने के लिए जमीन उपलब्ध करवाने के लिए संंबंधित पंचायत प्रधान को पत्र भेज देंगे और जैसे ही जमीन यहां पर उपलब्ध होगी विभाग की ओर से वर्षाशालिका का निर्माण करवा दिया जाएगा।