फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Parol school defeated Jhiraldi school in basketball competition

बास्केटबाल प्रतियोगिता में परोल स्कूल ने झिरालड़ी स्कूल को हराया

Mon, 29 Aug 2022 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Parol school defeated Jhiraldi school in basketball competition
डुग्घा स्कूल में अंडर-19 मेजर खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खिलाड़ियों के साथ पदाधिकारी। - फोटो : Hamirpur-HP
ताल (हमीरपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला डुग्घा में रविवार को जिलास्तरीय मेजर खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में 22 टीमों के 226 खिलाड़ी भाग लेेंगे। इस दौरान बास्केटबाल, हैंडबाल, भारोत्तोलन प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा अधिकारी सुनील कपिल ने कहा कि खेल एक ऐसा माध्यम है जिससे बच्चे नशे से दूर रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना हम अधूरे हैं। पढ़ाई के साथ बच्चों को खेलना भी जरूरी है। खेलों को अपना कॅरिअर भी बना सकते हैं। इस अवसर पर मुख्याध्यापक प्रदीप ठाकुर, पूर्व एडीपीईओ मस्तराम बडियाल, पूर्व प्रधानाचार्य महेंद्र पटियाल, पूर्व प्रधानाचार्य कुशल पटियाल, ग्राम पंचायत बरोहा की प्रधान निर्मला पटियाल, उपप्रधान आंचल सिंह पटियाल, बीडीसी सुमन पटियाल, एसएमसी प्रधान सुरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

पहले दिन केवल बास्केटबाल प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें परोल स्कूल ने झिरालड़ी को हराया। वहीं, न्यू ईरा पब्लिक स्कूल ने शिक्षा ज्योति को पराजित किया, टौणी देवी स्कूल ने सेवन स्टार स्कूल को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेबल टेनिस प्रतियोगिता में धनेटा ने शासन स्कूल को दी शिकस्त
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में रविवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस दौरान हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के 21 स्कूलों के करीब 200 खिलाड़ी खो-खो, टेबल टेनिस, चेस और ताइक्वांडो में भाग लेंगे।

जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी सुनील कपिल ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन बारिश के चलते केवल टेबल टेनिस का ही मैच हुआ। इसमें धनेटा स्कूल ने शासन स्कूल को हराया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य रत्न जरियाल, अनिल शर्मा, पंचायत प्रधान रंजीत सिंह, सुनील दत्त, अमन शर्मा, बीडीसी चेयरमैन कमल दत्त शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed