{"_id":"69178822b21c35991b071320","slug":"parking-will-be-constructed-at-town-bharadi-mata-temple-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-173441-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: टाउन भराड़ी माता मंदिर में होगा पार्किंग का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: टाउन भराड़ी माता मंदिर में होगा पार्किंग का निर्माण
Sat, 15 Nov 2025 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
भोटा(हमीरपुर)। टाउन भराड़ी माता मंदिर कमेटी की बैठक शुक्रवार को कमेटी के प्रधान देवराज वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंदिर परिसर में पक्की पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।
इसके अलावा सराय भवन की ऊपरी मंजिल के ऊपर आठ कमरों और मंदिर परिसर में विवाह-शादी करवाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। इसके अतिरिक्त मंदिर के साथ पार्क में में बड़ी सोलर लाइट लगवाने और ओपन एयर जिम स्थापित कराने के लिए विधायक सुरेश कुमार को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। वर्तमान में पार्क में लाइट की उचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में सुबह के समय सैर करने आने वाले लोगों व युवाओं को खासी परेशानी होती है।
इस समस्या को देखते हुए कमेटी की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है। बैठक में कमेटी के सचिव अनिल कुमार, राजेंद्र कुमार, कैप्टन दिलीप वर्मा, देशराज, जसवीर सिंह और कैप्टन कश्मीर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।